WhatsApp Icon

असलहा के बल पर दिनदहाड़े लड़की का अपहरण किए जाने से हड़कम्प

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: गुरुवार की दोपहर दिन दहाड़े सरेआम कार से आये बदमाशों ने असलहा के बल पर एक लड़की का अपहरण कर लिया जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार उम्मुल खैर पुत्री हाजी अकबाल निवासी नेवारी दुराजपुर अपनी बहन व तीन चचेरी बहनों के साथ गांव से जहांगीरगंज चौराहा पर जा रही थी कि रास्ता में गनपतपुर के पास सफेद रंग की ब्रेजा कार से आये बदमाशों ने असलहा लहराते हुए 24 वर्षीय उम्मुल खैर का जबरन अपहरण कर फरार हो गए। घटना से साथ में मौजूद बहनें सदमे में आ गई और चीख पुकार कर ग्रामीणों को जमा किया तथा परिजनों को सूचना दिया। मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई है और सीसीटीवी की मदद से बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।

अन्य खबर

उर्स-ए-मखदूम अशरफ में सुरक्षा का हाईटेक पहरा, तीसरी आंख से पल-पल की निगरानी, प्रशासन और इंतजामिया कमेटियां पूरी तरह अलर्ट

108 कन्याओं का पूजन, भोजन और वस्त्र वितरण के साथ मना कैबिनेट मंत्री नंदी का ‘पुनर्जन्मोत्सव’

‘तालाब’ बना टाण्डा बस स्टेशन! विशाल परिसर जलमग्न, पड़ोसी घरों में घुस रहा पानी, जिम्मेदार बेखबर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.