अम्बेडकरनगर: औद्योगिक नगरी टांडा के वार्ड संख्या 13 मद संचालित प्रसिद्ध आर्य कन्या विद्यालय से सटी प्राचीन कुआं स्थल की विवादित भूमि को पुनः विद्यालय प्रशासन द्वारा कब्ज़ा करने का प्रयास किया गया लेकिन स्थानीय सभासद की पहल पर पहुंची नगर पालिका टीम ने काम बंद करवा दिया।
टांडा नगर पालिका परिषद वार्ड संख्या 13 के सभासद मो.ज़ाहिद उर्फ छोटू ने बताया कि आर्य कन्या से सटा सार्वजनिक कुआं की भूमि है जिस पर उक्त विद्यालय प्रशासन द्वारा कई बार ज़बरन कब्ज़ा करने का प्रयास किया गया और एक बार गेट भी लगया गया जिससे नगर पालिका प्रशासन ने रोक कर गेट को कब्जे में ले लिया था। चर्चा है कि उक्त मामले में न्यायालय ने मुकदमा भी विचाराधीन है लेकिन विद्यालय प्रसाशन द्वारा रविवार को पुनः मज़दूर लगा कर उक्त कुआं परिसर पर कब्ज़ा करने का प्रयास किया जा रहा था जिसकी सूचना नगर पालिका को दी गई। श्री ज़ाहिद ने उप जिलाधिकारी टांडा से मांग किया है कि कुआं की सार्वजनिक भूमि पर स्कूल प्रशासन द्वारा बार बार कब्ज़ा करने का प्रयास किया जा रहा, जिसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए।
बहरहाल टांडा नगर पालिका क्षेत्र के प्रसिद्ध आर्य कन्या स्कूल द्वारा स्कूल से सटी कुएं की सार्वजनिक भूमि को स्थानीय सभासद के प्रयास से विफल कर दिया गया है जिसकी क्षेत्र में चर्चाएं हो रही है।




