अम्बेडकरनगर: बुधवार दोपहर बाद छपहवा तालाब में एक किशोर के डूबने की सूचना से हड़कम्प मच गया है। मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई है और स्थानीय लोगों के सहयोग से किशोर की तलाश की जा रही है।
बसखारी थानाक्षेत्र के किछौछा में जलालपुर मार्ग पर स्थित छपहवा तालाब काफी गहरा है जिसमें बुधवार की दोपहर बाद अफ़ज़लूददीन उर्फ मोटू पुत्र निजामुद्दीन कुरैशी निवासी निषाद नगर अशरफपुर किछौछा के डूबने की सूचना प्राप्त हुई जिससे हड़कम्प मच गया। लगभग 16 वर्षीय मोटू का कपड़ा व चप्पल तालाब के किनारे से बरामद किया गया है। घटना स्थल पर बसखारी थानाध्यक्ष सन्त कुमार सिंह व किछौछा चौकी इंचार्ज कमलेश यादव पहुँच गए हैं और स्थानीय लोगों की मदद से मोटू की तलाश करवा रहे हैं लेकिन तालाब काफी गहरा होने के कारण स्थानीय लोग हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। बसखारी पुलिस टाण्डा से गोताखोरों की टीम को बुलाने के लिए प्रयास कर रही है।




