मौसम से बर्बाद हुई फसल की 72 घण्टा में टोलफ्री नंबर पर दें जानकारी – मिलेगा मुआवजा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौसम की मार झेल रहे किसानों को बड़ी राहत देने का एलान किया है जिसके लिए 72 घंटा में टोलफ्री नंबर पर फोन करके जानकारी उपलब्ध कराना पड़ेगा।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत बीमित कृषकों को प्राकृतिक आपदा से हुए नकसान की भरपायी हेतु बड़ी व्यवस्था की गयी है। जिसके लिए प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के विषय में सम्बन्धित कृषकों को टॉल फ्री नम्बर 18008896868 पर फोन करके 72 घण्टे के अन्दर जानकारी देना अनिवार्य है।
अम्बेडकरनगर जनपद के उप कृषि निदेशक डॉक्टर अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि किसान टोल फ्री नंबर 1800 8896 868 अथवा 1800 2091 111 पर फोन करके अपनी शिकायत दर्ज कराए अथवा कृषि विभाग कार्यालय पर लिखित सूचना दें जिससे अतिशीघ्र किसानों को बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिया जा सके।





