WhatsApp Icon

कटेहरी उपचुनाव में मुस्लिम चेहरे पर भीम आर्मी लगा सकती है दांव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: कटेहरी उप चुनाव की तैयारियों में सभी राजनीतिक पार्टियों ने बिसात बिछाना शुरू कर दिया है। सत्ता पक्ष भाजपा द्वारा जहां नित कोई कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं को अपना करीबी बताने में जुटी हुई है वहीं सपा कांग्रेस गठबंधन व बसपा भी तनिक पीछे नहीं है। इसी बीच आज़ाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) ने भी उपचुनाव में किस्मत आजमाने के लिए आतुर है।

आज़ाद समाज पार्टी के प्रमुख चन्द्रशेखर आज़ाद के अतिकरिबियों में शुमार वरिष्ठ नेता सगीर राना द्वारा लगातार कटेहरी विधान सभा क्षेत्र का दौरा किया जा रहा है। श्री राना का दावा है कि मज़बूत मुस्लिम प्रत्याशी को भी भीम आर्मी आज़ाद समाज पार्टी चुनाव लड़ा सकती है। उन्होंने दावा किया कि कई चर्चित मुस्लिम उनके संपर्क में भी हैं हालांकि अभी तक किसी पर पार्टी प्रमुख द्वारा मुहर नहीं लगाई गई है। श्री राना का दावा है कि दलित व निषाद चेहरों को भी देखा जा रहा है।
कटेहरी उप चुनाव में सपा कांग्रेस गठबंधन से सपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद लालजी वर्मा के परिवार से सपा प्रत्याशी के रूप में उप चुनाव लड़ने की चर्चाएं हैं। दूसरी तरफ बसपा ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र उर्फ अमित वर्मा को कटेहरी विधान सभा का प्रभारी/प्रत्याशी बनाया है जबकि भाजपा ने फिलहाल अपना पत्ता नहीं खोला है। आज़ाद समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता सगीर राना का दावा है कि इल्तिफ़ातगंज, व मिझौडा सहित अलनपुर व आसपास के गाँव में मज़बूत मुस्लिम चेहरे की तलाश जारी है। अगर सगीर राना का दावा सही माना जाए और भीम आर्मी किसी मज़बूत मुस्लिम को प्रत्याशी बनाता है तो समाजवादी पार्टी कांग्रेस गठबंधन के लिए मुश्किल पैदा हो सकती है।
बहरहाल कटेहरी उप चुनाव की तैयारियां काफी जोरशोर से जारी है और राजनीतिक पार्टियों द्वारा बिसात बिछाई जाने लगी है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर को मिली दूसरी महिला कप्तान: 2017 बैच की आईपीएस प्राची सिंह बनीं एसपी

छठे साल भी सजने जा रहा ईमान का कारवां: टाण्डा में ‘जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी व जश्न-ए-ख्वाजा गरीब नवाज़’, उलमा-ए-कराम की होगी शिरकत, अंजुमनों को मिलेगा सम्मान

अंतरराज्यीय महिला हॉकी में नारी शक्ति का दम: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों की झड़ी, खिलाड़ियों ने जीता दिल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.