WhatsApp Icon

संदिग्ध हालत में काली माता के स्थान पर पेड़ से लटकता मिला अधेड़ युवक का शव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: काली माता के स्थान पर लगे पेड़ से चुनरी के सहारे लटकता हुआ अधेड़ युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना से जहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई वहीं थानाध्यक्ष ने पहुंच कर शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा सीओ टांडा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।


इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र के गोवर्धनपुर गाँव में काली माता के स्थान पर नीम का पेड़ है तथा पक्का चबूतरा बना हुआ है। सोमवार की सुबह उक्त नीम के पेड़ से चुनरी के सहारे 55 वर्षीय रामजग यादव पुत्र स्व.रामकुनी यादव का शव चबूतरा पर अधबैठा हुआ संदिग्ध हालत में मिला। मृतक ग्राम प्रधान का भाई भी बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंचे इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ टांडा शुभम कुमार सिंह ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस घटना के सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।

अन्य खबर

संपूर्ण समाधान दिवस बना मज़ाक: कुर्सी से गायब अफसरों का डीएम ने रोका वेतन

🔴 10 साल पुराने मंशाराम हत्याकांड में बड़ा फैसला: पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय सिंह सिपाही समेत तीन दोषी करार

कोर्ट आदेश के बाद तालाब पर वर्षों से बने अवैध पक्के निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोज़र

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.