WhatsApp Icon

काली घाट पर शांतिपूर्ण ढंग से हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: डेढ़ दर्जन से अधिक श्री दुर्गा प्रतिमाओं का मुबारकपुर स्थित काली घाट पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से विसर्जित किया गया।


पवित्र घाघरा नदी के काली घाट मुबारकपुर में किछौछा क्षेत्र की 19 प्रतिमाओं का कड़ी सुरक्षा के बीच विसर्जन किया गया। विसर्जन स्थल पर सीओ टाण्डा शुभम सिंह, टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी, अलीगंज थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव आदि लगातार सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे। उक्त मौके पर श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महा समिति टाण्डा व श्री दुर्गा पूजा समिति मुबारकपुर के पदाधिकारी भी लगातार व्यवस्था देने में जुटे रहे। इस दौरान प्रतिमाओं का विसर्जन हाइड्रा मशीन के सहारे किया गया।

अन्य खबर

टाण्डा में 04 मार्च को निकलेगा होली जुलूस, 02 की रात होगा होलिका दहन

टाण्डा: दहेज की आग में बुझी एक और ज़िंदगी! ससुरालियों पर हत्या का केस, पति सलाखों के पीछे

लोहिया भवन में वृहद विधिक सहायता मेगा शिविर, 32 विभागों ने लगाए स्टॉल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.