WhatsApp Icon

दीपावली से पूर्व जुआ अड्डा पर छापा, 09 गिरफ़्तार लेकिन हो गया बड़ा खेल !

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: दीपावली से पूर्व अकबरपुर पुलिस ने जुआ अड्डा पर छापेमारी कर 09 लोगों को गिरफ़्तार कर लगभग डेढ़ लाख की नगदी बरामद करने का दावा किया हालांकि उक्त जुआ अड्डा पर 40 से 50 लाख रुपये होने की सम्भवना प्रकट की गई थी।


अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिखारीपुर में गिरीश यादव की बांउड्री के अंदर पटरा के बने कमरे में काफी दिनों से बड़े पैमाने पर जुआ अड्डा संचालन हो रहा था। जनचर्चा के अनुसार स्थानीय पुलिस को उक्त जुआ अड्डा के बारे में सब कुछ पता था लेकिन जुआ अड्डा संचालक पुलिस से सांठगांठ कराते हुए धड़ल्ले से बड़े स्तर पर जुआ का संचालन करा रहा था।
सीओ सिटी के प्रयास से बीती रात्रि उक्त जुआ अड्डा पर छापेमारी की गई जिसमें सोशल मीडिया पर 40 से 50 लाख रुपये बरामदगी की चर्चा भी हुई थी।
पुलिस के अनुसार उक्त मामले में कुल 09 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर 01 लाख 21 हज़ार 200 रुपए जुआ (फड़) में बरामद कोय गया था अभियुक्तों की जामा तलाशी में 29 हज़ार 100 रुपए बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार कुल 01 लाख 50 हज़ार 300 रुपए की बरामदगी हुई जबकि चर्चा थी कि वहां पर प्रतिदिन जुआ संचालक को लाखों रुपया नाल (जुआ खेलवाने का) का मिलता था और प्रतिदिन औसतन 50 लाख रुपये रुपये का जुआ होता था।

गिरफ्तार अभियुक्तों में सोनू गुप्ता पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी हयातगंज टाण्डा, मनोज गुप्ता पुत्र शैलेन्द्र निवासी मैनुद्दीनपुर थाना पवई जिला आजमगढ़, अमरेंद्र पुत्र दिनेश निवासी सिविल लाइन अकबरपुर, रजत गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता निवासी हयातगंज चौक टाण्डा, विकास गुप्ता पुत्र नन्दलाल गुप्ता निवासी हयातगंज चौक टाण्डा, रामू वर्मा पुत्र रामनयन वर्मा निवासी सद्दोपुर टाण्डा, सुनील कुमार पुत्र राम प्यारे निवासी चिंतौरा टाण्डा, अम्बिका प्रसाद पुत्र छोटकून निवासी धौरहरा टाण्डा व सूरज गौतम पुत्र छविलाल गौतम निवासी निबिहवा पोखरा अकबरपुर को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा संख्या 650/24 पर 13 जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
बहरहाल दीपावली के पूर्व बड़े पैमाने पर संचालित होने वाले जुआ अड्डा पर पुलिस ने छापेमारी कर 09 लोगों को अवश्य गिरफ्तार कर लिया है लेकिन चर्चा है कि काफी दिनों से जिन पुलिस कर्मियों की मेहरबानी से बड़े स्तर पर जुआ अड्डा चल रहा था उन पर आखिर कब कार्यवाही होगी।

अन्य खबर

टाण्डा में 04 मार्च को निकलेगा होली जुलूस, 02 की रात होगा होलिका दहन

टाण्डा: दहेज की आग में बुझी एक और ज़िंदगी! ससुरालियों पर हत्या का केस, पति सलाखों के पीछे

लोहिया भवन में वृहद विधिक सहायता मेगा शिविर, 32 विभागों ने लगाए स्टॉल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.