अम्बेडकरनगर: गैस एजेंसी के अंदर आने से पहले जूता चप्पल उतारने के लिए कहने वाले कर्मचारियों को गाली गलौज देते हुए पिटाई कर दिया गया तथा एजेंसी में तोड़फोड़ भी की गई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनंत उपाध्याय के गैस गोदाम (अभी मौर्य इंडेन गैस एजेंसी पर) ग्राम कल्यानपुर थाना राजेसुल्तानपुर पर सौरभ त्रिपाठी, संजय त्रिपाठी, रामचंद्र मिश्रा व अन्य 3-4 व्यक्ति आए तो अनन्त द्वारा जूता चपल उतार कर आने के लिए कहने पर उपरोक्त द्वारा अनंत उपाध्याय व कम्प्यूटर ऑपरेटर के साथ मारपीट करते हुए गैस एजेंसी में क्षति की गई जिसकी सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वादी अनन्त की तहरीर पर थाना राजेसुल्तानपुर पर मुकदमा संख्या 308/24 धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3) BNS* दर्ज करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दिया गया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के संभावित स्थानों पर दबीश दी जा रही।



