WhatsApp Icon

कलेक्ट्रेट सभागार में जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रथम प्रशिक्षण हुआ संपन्न

Sharing Is Caring:

 ईवीएम एवं वीवीपैट के संचालन सहित निर्वाचन की समस्त बारीकियों का दिया गया विस्तृत प्रशिक्षण

अम्बेडकरनगर: कटेहरी विधानसभा उप निर्वाचन की समस्त प्रक्रियाओं को माननीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रथम प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
विधानसभा उप निर्वाचन 277 – कटेहरी के निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने हेतु संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र को 20 जोन एवं 65 सेक्टर में विभाजित कर ड्यूटी पर लगाए गए कुल 20 जोनल एवं 65 सेक्टर मजिस्ट्रेट को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह व मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक आनन्द कुमार शुक्ला की उपस्थित में ईवीएम एवं वीवीपैट के संचालन सहित निर्वाचन के समस्त बारीकियों का विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।


इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ चुनाव संपन्न कराने हेतु सभी मजिस्ट्रेट माननीय भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन एवं चुनाव की बारीकियों का अच्छे से अध्ययन कर लें। संपूर्ण प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और वीवीपैट (वोटर वेरीफिकेशन पेपर ऑडिट ट्रेल) को चलाने के बारे में अच्छी तरह से समझ लें और अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलतापूर्वक करें। उन्होंने सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने–अपने क्षेत्र के अंतर्गत वाले आने वाले समस्त मतदेय स्थलों का निर्धारित रूट चार्ट के अनुरूप पूर्व से भ्रमण कर सभी बूथों पर मतदान से संबंधित समस्त आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता समय से सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
प्रशिक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक/नोडल अधिकारी प्रशिक्षण द्वारा समस्त जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को चुनाव ड्यूटी की बारीकियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर द्वारा समस्त मजिस्ट्रेट को ईवीएम संचालन का चरणबद्ध तरीके से बिंदुवार विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा मजिस्ट्रेट्स की ईवीएम संचालन से संबंधित समस्त शंकाओं का समाधान किया गया।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी ईवीएम/अपर नोडल प्रशिक्षण/परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह सहित समस्त सेक्टर एवम् जोनल मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

अन्य खबर

टाण्डा में 04 मार्च को निकलेगा होली जुलूस, 02 की रात होगा होलिका दहन

टाण्डा: दहेज की आग में बुझी एक और ज़िंदगी! ससुरालियों पर हत्या का केस, पति सलाखों के पीछे

लोहिया भवन में वृहद विधिक सहायता मेगा शिविर, 32 विभागों ने लगाए स्टॉल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.