WhatsApp Icon

इरफान पठान को कांग्रेस ने दी प्रदेश प्रवक्ता की ज़िम्मेदारी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: एआईएमआईएम से सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने वाले टांडा निवासी इरफान पठान को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज़ आलम ने नई जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश प्रवक्ता नामित कर दिया है।


श्री शाहनवाज़ ने मनोनयन पत्र में लिखा कि कांग्रेस संगठन के प्रति आपकी निष्ठा तथा अल्पसंख्यक समाज के लोगों की समस्याओं के निराकरण की दिशा में आप द्वारा किये जा रहे प्रयासों को देखते हुए आपको उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अन्तर्गत प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया जाता है एवं आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप प्रदेश में संगठन को मजबूत करने व अल्पसंख्यक समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस संगठन से जोड़कर तथा पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के हाथों को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।
टांडा नगर क्षेत्र के मोहल्लाह छज्जापुर निवासी इरफान पठान को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा प्रदेश प्रवक्ता नामित किये जाने पर बधाइयां मिल रही है।

अन्य खबर

20 रुपये में टूटा बर्तन जोड़कर जीता भरोसा, फिर ‘ऑफर’ का झांसा देकर उतरवा लिए जेवर; शहजादपुर में सक्रिय ठग गैंग का बड़ा वार

मंत्री नंदी का टांडा में मेगा दांव! ‘शिव शक्ति होलसेल बाजार’ का शुभारंभ, 100 युवाओं को रोजगार और विदेशों तक पहुंचेगा टांडा का कारोबार

मंत्री आते रहे, वादे बहते रहे… टौंस में फिर डूबा पुल, पुनः नाव के भरोसे पूरा गांव! आखिर किसका है इंतज़ार?

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.