अम्बेडकरनगर: ससुराली मकान पर ज़बरन कब्जा को लेकर जमकर विवाद हो गया जिसमें एक पक्ष के कई लोग घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
मामला बसखारी थानाक्षेत्र के मंझगवां नाऊँनगर का बताया जा रहा है जहां माता पिता की मृत्यु के बाद तीन सगी बहनों को 16-16 फ़ीट भूमि मिली थी जिसमे एक बहन ने अपना हिस्सा 16 फ़ीट बेच दिया जबकि ज़ाहिदा खातून व शमसुन्निशा का हिस्सा मौजूद है। दावा किया गया कि ज़ाहिदा द्वारा अपने हिस्से की 16 फ़ीट भूमि पर बने पुराने निर्माण को गिरा कर नया बनवा रही थी कि शमसुन्निशा अपने पति मोफीद पुत्र शमी व पुत्रियों के साथ हसिया, लोहे का रॉड व डंडा लेकर पहुंचे और गाली गलौज देते हुए मारने पीटने लगे तथा कहा कि तुम्हारा कोई हिस्सा नहीं है और दोबारा दिखाई पड़े तो यहीं जमीन में गाड़ दूंगा। चर्चा है कि सगी बहन शमसुन्निशा व उनका पति मोफीद 16 फ़ीट के स्थान पर 32 फ़ीट भूमि कब्जा करना चाहता है जिसको लेकर मारपीट कर ज़ाहिदा व उसके मूकबधिर लड़के वारिस को भी घायल कर दिया गया है। ज़ाहिदा की पुत्री सानिया ने बसखारी पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए वैधानिक कार्यवाही की मांग किया है।




