अम्बेडकरनगर: पुलिस कप्तान केशव कुमार के निदेशन में एडिशनल एसपी पश्चिमी विशाल पांडेय व सीओ टाण्डा शुभम कुमार के मार्गदर्शन में टाण्डा कोतवाली पुलिस लगातार अपराधियो पर शिंकजा कसने में लगी हुई है।
उक्त क्रम में टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी द्वारा क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के लिए वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार की दोपहर में एस आई राम प्रकाश सिंह, रेसर मोबाइल अनवर अली, राहुल सरोज, मुकेश यादव, ललित कुमार ने मुखबिर की सूचना पर तौसीफ पुत्र तौफीक निवासी नैपुरा सकरावल बाग को थिरुआपुल के पास से घेराबन्दी कर गिरफ्तार कर लिया गया जिसके कब्ज़े से नाजायज चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार तौसीफ पुत्र तौफीक के खिलाफ मुकदमा संख्या 153/25 पर 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। टाण्डा कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि तौसीफ थाना का हिस्ट्रीशीटर है तथा उसके खिलाफ 13 मुकदमा दर्ज है जिसमें गौहत्या, मारपीट, गैंगेस्टर आदि का मुकदमा दर्ज है।हिस्ट्रीशीटर को नाजायज असलहा के साथ गिरफ़्तार कर टाण्डा पुलिस ने भेजा जेल




