WhatsApp Icon

मुजाबिर हसनैन चैरिटेबल ट्रस्ट ने छात्र छात्राओं को समानित कर किया उत्साहवर्धन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: शिक्षा जहां समाज की रीढ़ होती है वहीं सामाजिक, आर्थिक व व्यक्तिगत विकास के लिए शिक्षा काफी महत्वपूर्ण भी होती है। छात्र जीवन में समय को बर्बाद न करें क्योंकि आपके भविष्य निर्माण की नींव ही छात्र जीवन होता है।
उक्त बातें समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद एबाद ने एम.एच चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के दौरान कही। श्री एबाद ने कहा कि छात्र छात्राओं को गंभीरता पूर्वक शिक्षा ग्रहण करना चाहिए क्योंकि आपकी सफलता से सिर्फ आप ही नहीं बल्कि आपका परिवार, आपका गाँव शहर व जिला आप पर गर्व करता है। श्री एबाद ने छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन की सबसे बड़ी चुनौती गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण करना है और इसे सभी छात्रों को चुनौती के रूप में स्वीकार करना होगा।


सिकंदरपुर स्थित जामिया कैम्पस में गाँव के प्रधान मो.नसीम गुड्डू की अध्यक्षता व मुराद अली के संचालन में आयोजित छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह में मोहम्मद एबाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में डॉक्टर राजमनी गौतम, संदीप वर्मा, सैय्यद कमर, मौलाना किस्मतुल्लाह रहे।
सम्मान समारोह के आयोजक मो.सईम, मुस्ताक खान, बब्लू प्रधान, मो.शरीफ ने अतिथियों का भव्य स्वागत क़िया।

अन्य खबर

अलर्ट: 2:10 पर बम से उड़ाने की धमकी से प्रशासन में हड़कंप, पोस्ट ऑफिसों की सघन तलाशी

सील हुआ ‘मौत का सेंटर’, लेकिन बगल में खेल जारी: जलालपुर में कार्रवाई पर उठे दोहरे मापदंड के सवाल

दिनदहाड़े लूट की कोशिश का अंत: टाण्डा पुलिस ने शातिर सलीम को भेजा जेल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.