अम्बेडकरनगर: औद्योगिक बुनकर नगरी टाण्डा में शनिवार की सुबह धारदार हथियार से एक युवक की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची अलीगंज पुलिस ने शव को कब्जे ने लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल का सीओ व एडिशनल एसपी ने निरीक्षण किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र के मोहल्लाह काजीपुरा में 27 वर्षीय सलमान उर्फ नूर आलम पुत्र शमसाद कुरैशी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। मृतक के छोटे भाई जमशेद के अनुसार नूर आलम घर में लगा पॉवर लूम चलाने का काम करता है जबकि जमशेद बाहर लूम चलता है तथा तीन अन्य भाई मुम्बई रहते हैं।
जमशेद ने बताया कि प्रतिदिन की तरह सुबह लगभग 05 बजे जब वो पावर लूम चला कर वापस लौटा तो पता चला कि उसके बड़े भाई को किसी ने बाहर बुलाया और घर के पास ही चाकुओं से मार कर हत्या कर दिया। हत्या की सूचना पर भारी भीड़ जमा हो गई और मौके पर अलीगंज पुलिस में पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। घटना स्थल का सीओ टाण्डा व एडिशनल एसपी में निरीक्षण करते हुए अलीगंज थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। समाचार लिखे जाने तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक की मां, बहन व छोटा भाई मौके पर अलीगंज थाना में मौजूद हैं और पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।





