WhatsApp Icon

मझुई नदी के किनारे खून से लतपथ मिला था शव, पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जैतपुर थाना क्षेत्र के सेहरी गांव में हत्या कर लाश फेंके जाने के मामले में मृतक की पत्नी ने जैतपुर पुलिस को तीन नामजद और कुछ अज्ञात के विरुद्ध लिखित शिकायती देकर मुकदमा पंजीकृत करवाकर कड़ी से कड़ी कारवाही की मांग की है।


विदित हो कि बीते 16 जून को जैतपुर थाना क्षेत्र के सेहरी गांव के बगल से बहने वाली मझुई नदी के किनारे जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के अरसिया गांव निवासी अब्दुल रबीश नाम के एक युवक का खून से लथपथ शव पाया गया था। सूचना पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया था। शव की शिनाख्त करते हुए परिजनों को सूचित किया गया था। परिजनों की सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी रेहाना बानो ने अंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि 14 जून दोपहर 01 बजे मेरे पति मोबाइल पर बात कर रहे थे इसी दौरान जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के सेफौली गांव के सत्यम पुत्र विजय बहादुर, प्रदुम्न, धर्मेंद्र योजनाबद्ध तरीके से बहला फुसलाकर घर के ही मोटर साइकल से बैठाकर कहीं लेकर चला गया। उसी दिन रात लगभग 09 बजे साथ में गया सत्यम घर पर आकर बताया कि प्रद्युम्न और धर्मेंद्र अब्दुल रबीश को बुरी तरह मारपीट रहे हैं और जिसके दूसरे दिन सरपतहा थाना में पति के गायब होने की लिखित सूचना दी गई। जिसके दूसरे दिन 16 जून को स्थानीय थाना के सिपाहियों ने बताया कि आपके पति अब्दुल रवीश का शव अंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के सेहरी गांव के बगल मझुई नदी के किनारे मृत अवस्था में पाया गया है। जिसके शरीर पर धारदार हथियार और सिर पर किसी भरी भरकम चीज से मार कर हत्या कर दी गई है।
मृतक के पत्नी ने साथ गए सत्यम, धर्मेंद्र और प्रद्युम्न सहित कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में जैतपुर थाना अध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि मृतक के पत्नी के तहरीर पर तीन नामजद और कुछ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

अन्य खबर

अवैध गांजा तस्करी पर अलीगंज पुलिस का बड़ा प्रहार, हिस्ट्रीशीटर समेत 1150 ग्राम गांजा बरामद

मुबारकपुर को मिली बिजली की बड़ी सौगात! ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ी, लो-वोल्टेज और कटौती से मिलेगी राहत

डकैती जैसी चोरी से हड़कम्प! 100 ग्राम सोना व 4 किलो चांदी गायब, दुस्साहसिक वारदात से व्यपारियो में आक्रोश, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.