अम्बेडकरनगर: हिज़्बुल्लाह नेता मौलाना सैय्यद हसन नसरुल्लाह को शिया समुदाय द्वारा श्रद्धांजलि देने का सिलसिला लगातार जारी है। टांडा नगर क्षेत्र के मीरानपुरा में मजलिस आयोजित कर शहीद हसन नसरुल्लाह के लिए दुआएं की गई तथा अमरीका व इज़राइल पर लानत भेजा गया। जलालपुर के उस्मानपुर में शोकसभा (मजलिस) का आयोजन किया गया जिसको मौलाना अब्बास रज़ा नैय्यर ने खिताब किया।
जलालपुर में सोमवार शाम को मौलाना रहबर सुल्तानी के आह्वान पर जलसा-ए-तजियात (शोकसभा) का आयोजन बड़ी दरगाह जलालपुर में किया गया जिसका शुभारम्भ तिलावते कलाम पाक से मास्टर शरीफ अहमद ने किया। उक्त मजलिस को मुख्य रूप से मौलाना मीसम ज़ैदी, मौलाना रईस हैदर, मौलाना अशफाक हुसैन, मौलाना जावेद नजमी, मौलाना नैय्यर ज़ुलकरनैन, मौलाना जाफर रज़ा जौहरी, मौलाना सुहैल अहमद, मौलाना रमजान साबरी, मौलाना जैगम आदि ने आपने अपनर अंदाज़ में मजलिस कियो खिताब क़िया। मोहम्मद शहज़ादे व शबाब कायमी ने अपने विशेष अंदाज़ में शायरी के माध्यम से श्रधांजलि अर्पित किया।

टांडा नगर क्षेत्र के मीरानपुरा में स्थित मस्जिद राजा साहब (इमामबारगाह) में आयोजित शोक सभा मजलिस को मौलाना नज़र अली ने खिताब किया। उक्त मुकद लार मुख्य रूप से मौलाना महताब हुसैन, सैय्यद काज़िम रज़ा आब्दी उर्फ राजा नज्मी, अधिवक्ता सैय्यद वजीहल हसन, सैय्यद सईद हसन, सैय्यद रिज़वान हुसैन, शफी हुसैन, आबिद हुसैन, अलीशान आब्दी, रेहान आदि मौजूद रहे।
मौलाना सैय्यद महताब हुसैन ने बताया कि आगामी रविवार को सकरावल शिया टोला में बद नमाज़ मगरिब शोकसभा (मजलिस) का आयोजन किया गया है जिसमें शहीद मौलाना सैय्यद हसन नसरुल्लाह को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
बहरहाल जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में हिज़्बुल्लाह नेता हसन नसरुल्लाह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से शोक सभाओं का आयोजन किया जा रहा है।



