अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश शासन के दिशा निर्देश पर रविवार की सुबह सरकारी गौशालाओं में भी अधिकारियों ने गौ माता का विधिवत श्रंगार कर पूजा अर्चना किया।
कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को गोपाष्टमी का त्यौहार होता है। गोपाष्टमी पूजन में गौ माता की सेवा की जाती है। इस साल गोपाष्टमी 22 नवंबर अर्थात आज मनाई जा रही है। शासन के निर्देश पर रविवार को गोपाष्टमी पर्व पर टाण्डा नगर पालिका द्वारा संचालित अस्थाई गौशाला में उपजिलाधिकारी अभिषेक पाठक व अधिशाषी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से विधिवत गौ माता का श्रृंगार कर पूजा अर्चना किया।
मान्यता है कि गोपाष्टमी पर ही भगवान श्री कृष्ण ने पहली बार गाय चराई थी इसलिए इस दिन श्रद्धालुओ द्वारा गाय का श्रंगार कर पूजा अर्चना करते हुए गया को प्रसाद स्वरूप गुड़ खिलाते हैं और मान्यता ये भी है कि आज के दिन गाय के नीचे से निकलने वालों को बड़ा पूण्य मिलता है तथा पूजा अर्चना करने से धन, सुख, समृद्धि में वृद्धि होती है।
शासन के निर्देश पर जनपद की सभी सरकारी गौशालाओं में भी गोपाष्टमी पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया जहां अधिकारियों ने गाय माता का स्वयं श्रंगार कर गंगा जल, फूल आदि चढ़ाते हुए पूजा किया।
टाण्डा नगर क्षेत्र के सिकन्दराबाद कांशी राम आवास के समीप नगर पालिका द्वारा संचालित अस्थाई गौशाला में भी गोपाष्टमी पर्व मनाया गया जहां टाण्डा उपजिलाधिकारी अभिषेक पाठक, ईओ मनोज कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष अनुराहग जायसवाल, हुसैन, पशु चिकित्सालय के मसलाउद्दीन खान सहित नगर पालिका कर्मी मौजूद रहे।
गोपाष्टमी पर्व पर हिन्दू धर्म के लोगों द्वारा श्रद्धा पूर्वक गौ माता का श्रंगार कर पूजा करते हैं जिनके घरों पर गाय नहीं होती है वो लोग गौशाला पर जाकर पूजा अर्चना करते हैं।


