WhatsApp Icon

गोली मारकर घायल करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तलाश जारी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: दारू के ठेका से दारू पी कर लौट रहे युवक के पेट में गोली मार कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश तेज़ कर दिया है।
टांडा कोतवाली क्षेत्र के अकूतपुर नहर के पास रविवार देर रात्रि में सूरज पुत्र अच्छेलाल निवासी अकूतपुर की तहरीर पर अजय वर्मा पुत्र राम उजागिर निवासी अकूतपुर के खिलाफ मुकदमा संख्या 132/25 पर बीएनएस की धारा 109(1), 352, 324(2) व एससीएसटी एक्ट की धारा 3(2)v के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दिया है।


मुकदमा वादी का दावा है कि रविवार देर रात्रि में चक संसारी में संचालित दारू के ठेका से मोटर साइकी से अकेले दारू पी कर लौट रहा था कि अकूतपुर नहर पर पीपल के पेड़ के पास अजय वर्मा पुत्र राम उजागिर ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। उक्त हमले में गोली मेरे पेट में दाहिने तरफ लगी और मेरी मोटर साइकिल को भी क्षतिग्रस्त किया गया। उस समय विकास वर्मा अपने पोल्ट्रीफार्म से लौट रहे थे जो मुझे घायल देख कर गाड़ी मंगवा कर सीएचसी टांडा में भर्ती कराया। मुकदमा वादी का दावा है कि उसने कुछ रुपया उधार लिया था जिसको अदा करने के बाद भी विपक्षी फिर भी ज़बरन पैसा मांग रहा था। दावा किया गया कि आरोपी उसके अच्छे कपड़ों को देख कर जलता है और इसी रंजिश के कारण जान लेवा हमला किया। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

अन्य खबर

PM आवास में एंट्री के लिए बाबू मांग रहा था ‘रिश्वत टैक्स’, एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ़्तार

अलर्ट: 2:10 पर बम से उड़ाने की धमकी से प्रशासन में हड़कंप, पोस्ट ऑफिसों की सघन तलाशी

सील हुआ ‘मौत का सेंटर’, लेकिन बगल में खेल जारी: जलालपुर में कार्रवाई पर उठे दोहरे मापदंड के सवाल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.