पशु धन को सुरक्षित करने में जुटा है पशु चिकित्सालय विभाग
अम्बेडकरनगर: घाघरा नदी का जलस्तर एक बार फिर उतार की तरफ है जिससे प्रशासन सहित ग्रामीणों ने भी राहत की सांस लिया है। जलस्तर कम होता देख मांझा की कछार में रहने वालों की आंखों में चमक लौट आई है। पशु धन को सुरक्षित करने के उद्देश्य से पशु चिकित्सालय टीम द्वरा निःशुल्क शिविर लगाया कर दवाओं का वितरण भी किया जा रहा है।
मंगलवार की शाम 06 बजे जहां ख़तरे के निशान को पार कर 03 सेमी ऊपर से बहने लगी थी वहीं बुधवार प्रातः 08 बजे घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान से 09 सेमी नीचे हो गया है। उप जिलाधिकारी टांडा मोहनलाल गुप्ता ने बताया कि घाघरा नदी के बढ़ते व घटते जलस्तर पर पैनी नज़र है तथा घाघरा नदी के कछार में एवं किनारे की बस्तियों पर भी निगरानी जारी है और फिलहाल हालात सामान्य हैं। विकासखंड टांडा के अंतर्गत ग्राम मांझा उल्टहवा गाँव में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी टांडा डॉक्टर शिवचंद यादव द्वारा पशुओं का नि:शुल्क चिकित्सा कर 142 पशु पालकों को दवा वितरित किया। उक्त मौके पर डॉक्टर यादव द्वारा पशुपालकों को अवगत कराया गया कि बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा पूरी व्यवस्था किया गया है।



