अम्बेडकरनगर: सवा दो लाख रुपये से अधिक की कीमत का अवैध गांजा सहित एक महिला को गिरफ्तार करने में बसखारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गिरफ्तार महिला बिहार से गांजा लाकर कई जनपदों में सप्लाई करती थी।
बसखारी पुलिस ने 35 वर्षीय अंजली उर्फ अंजना उर्फ रूपाली देवी पत्नी नीरज निवासी ग्राम पुरवा मकदूमपुर थाना जैतपुर को कुल 02 किलो 326 ग्राम अवैध गांजा के साथ डोडो नहर बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। उक्त मामले में बसखारी पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 136/25 पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया। बसखारी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता से कड़ाई से पूछताछ करने पर बतायी कि मैं बिहार प्रान्त से सेटिंग करके अवैध गांजा खरीदकर उत्तर प्रदेश के जनपद आजमगढ़, जौनपुर, प्रयागराज, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर आदि में बेचकर मोटा पैसा ले लेती हूं। आज भी मैं अवैध गांजा लेकर बेचने के लिए जा रही थी कि आप लोगों ने मुझे पकड़ लिया। गिरफ्तार महिला के पास से 02.326 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 02 लाख 32 हजार है।




