WhatsApp Icon

सरकार गली में हो रहे अवैध अतिक्रमण से नाराज़ स्थानीय लोगों ने सभासद के साथ नगर पालिका का किया घेराव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नगर पालिका परिषद टाण्डा परिक्षेत्र के तलवापार कब्रिस्तान से लग कर जाने वाली लगी में सरकारी गली में अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ स्थानीय लोगों ने सभासद के साथ नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ को ज्ञापन देते हुए कार्यवाही करने की गोहार लगाई है।


टाण्डा नगर क्षेत्र के तलवापार कब्रिस्तान से सटे मार्ग की नाली पर अब्दुल हकीम व सेराज अहमद द्वारा अपने निर्माणाधीन भवन की सीढ़ी व चबूतरा का अवैध रूप से निर्माण कर रहे हैं जिसकी शिकायत क्षेत्रीय सभासद मो.शाहिद अन्सारी द्वारा लगातार नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ से की गई लेकिन कोई कार्यवाही ना होने से स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ता गया और मंगलवार को दर्जनों स्थानीय लोगों के साथ सभासद मो.शाहिद अंसारी नगर पालिका कार्यालय पहुंच कर अध्यक्ष शबाना नाज़ व अधिशाषी अधिकारी डॉक्टर आशीष सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल कार्यवाही की मांग किया। उक्त मौके पर मो.शादाब, मो.तारिक, मुदस्सिर, आसिफ, इम्तियाज़, तौसीफ, इरफान आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

पीडीए चौपाल से सपा का चुनावी बिगुल: नसीमुद्दीन बोले—‘जनता चाहती है बदलाव’, 2027 में अखिलेश को सीएम बनाने का आह्वान

अग्निकांड पीड़ितों को सहारा देने पहुंचे ओपी राजभर, लेकिन बयानबाजी से मचा सियासी धमाका; अखिलेश से लेकर AIMIM तक पर बरसे, गाज़ी बाबा पर भी अभद्र टिप्पणी

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद के सभी विकासखंडों में जनकल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेलों का शुभारंभ

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.