अम्बेडकरनगर: कटका पुलिस टीम द्वारा दो अभियुक्तों को 51 किलो 750 ग्राम नाजायज गांजा व स्कार्पियो गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को कटका पुलिस टीम देखभाल क्षेत्र पोस्टर पार्टी व रोकथाम जुर्म जरायम थाना क्षेत्र में नेवरी ओवर ब्रिज के नीचे भ्रमणशील थे कि तभी मुखबिर की सूचना मिली कि आजमगढ़ से एक सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी नम्बर UP-16-AQ-7107 आ रही है जिसमें अवैध गांजा है, तत्काल पुलिस टीम न्योरी से प्रस्थान कर टोल प्लाजा के पहले लिंक रोड के पास गाडी रोककर स्कार्पियो का इंतजार करने लगे की थोडी देर मे कि एक सफेद रंग की स्कोर्पियो गाडी नंबर UP-16-AQ-7107 आती हुई दिखाई दी कि मुखबिर खास ने ईशारा करके बताया कि साहब यही स्कार्पियो है जिसमे अवैध गांजा है और मौके से बताकर चला गया। दावा किया कि आरोपीगण पुलिस टीम को देखकर भागने के लिए गाडी को पीछे मोडने का प्रयाश करने लगा कि पुलिस टीम ने एक बारगी घेर घार कर मौके पर ही अमडी पुलिया पर स्कारपियो वाहन को पकड़ लिया गया। गाड़ी के चालक व बैठे हुए व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा गया तो एक ने अपना नाम भाईलाल पटेल पुत्र स्व. शिवलाल निवासी ग्राम बरहाकला थाना मांडा जिला प्रयागराज उम्र 55 वर्ष बताया और दूसरे ने अपना नाम अर्पित मौर्य पुत्र बाबूराम मौर्य निवासी ग्राम मुतकल्लीपुर थाना पवई जनपद आजमगढ उम्र 24 वर्ष बताया।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी में कटका थानाध्यक्ष यादवेन्द्र सोनकर, एसआई संजय कुमार सिंह, कांस्टेबल सूरज कुमार पाण्डेय, गौरव, आनन्द यादव, अभिषेक शामिल रहे।





