WhatsApp Icon

पानी भरे गड्ढे में अधेड़ युवक का शव मिलने से सनसनी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पानी भरे गड्ढे में एक 50 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया एवं युवक के शिनाख्त का प्रयास कर रही है।


पुलिस के अनुसार महरुआ थानाक्षेत्र के ग्राम प्रधान महरूवा रत्नेश सिंह द्वारा सुबह लगभग 09.15 बजे फोन के माध्यम से सूचना दिया गया कि महरूआ भीटी मार्ग दूबे पुरवा गांव की सरहद में सड़क के किनारे पानी भरे गड्ढे में एक पुरुष का शव पड़ा है। इस सूचना पर मैं फोर्स मौके पर जाकर देखा गया तो गड्ढे में एक अज्ञात पुरुष जिसकी उम्र लगभग 50 वर्ष है का शव पड़ा हुआ था। जिसे पानी के गड्ढे से बाहर निकाल कर मौके पर मौजूद जनता के लोगों से पहचान का प्रयास किया गया परंतु पहचान नहीं हो सका। शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस भेज दिया गया है। पुलिस शव की शिनाख़्त कराने में जुटी हुई है। क्षेत्र में अज्ञात युवक का शव मिलने पर तरह तरह की चर्चाएं हैं।

अन्य खबर

टाण्डा में 04 मार्च को निकलेगा होली जुलूस, 02 की रात होगा होलिका दहन

टाण्डा: दहेज की आग में बुझी एक और ज़िंदगी! ससुरालियों पर हत्या का केस, पति सलाखों के पीछे

लोहिया भवन में वृहद विधिक सहायता मेगा शिविर, 32 विभागों ने लगाए स्टॉल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.