WhatsApp Icon

जलालपुर व टाण्डा के बीच सम्पन्न हुआ फाइनल फुटबॉल मैच

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: तिवारी चौराहा मुबारकपुर में आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को भव्य समापन किया गया। टाण्डा की आज़ाद टीम ने तीन गोल से विजय प्राप्त किया। समापन अवसर पर उद्योगपति हाजी जावेद अंसारी व स्थानीय सभासद मो.नसीम खान ने दोनों टीमों को पुरस्कृत किया।

बताते चलेंकि मुबारकपुर में जनपद स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें विभिन्न टीमों को टक्कर देते हुए जलालपुर की फरीदिया व टाण्डा की आज़ाद टीम फाइनल मैच में पहुंची थी। मंगलवार की शाम में उक्त दोनों टीमों का रोमांचक मैच आयोजित हुआ जिसे देखने वालों की भारी भीड़ मौजूद रही। टाण्डा की आज़ाद टीम के खिलाड़ी अन्नू, इरफान व शादान ने एक एक गोल मार कर जलालपुर की फरीदिया टीम को तीन गोल से पराजित कर दिया। फाइनल विजेयता टीम आज़ाद के खिलाड़ियों को कृषि यंत्र उद्योग के चेयरमैन हाजी जावेद अंसारी व रनर टीम को वार्ड संख्या 06 के सभासद मो.नसीम बबलू ने पुरस्कृत किया। उक्त अवसर पर कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा भारी संख्या में फुटबॉल प्रेमी मौजूद रहे।

अन्य खबर

टाण्डा में 04 मार्च को निकलेगा होली जुलूस, 02 की रात होगा होलिका दहन

टाण्डा: दहेज की आग में बुझी एक और ज़िंदगी! ससुरालियों पर हत्या का केस, पति सलाखों के पीछे

लोहिया भवन में वृहद विधिक सहायता मेगा शिविर, 32 विभागों ने लगाए स्टॉल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.