अम्बेडकरनगर: भीटी पुलिस स्वाट व सर्विलान्स, एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा अन्तर्जनपदीय कूटरचित दस्तावेज तैयार कर विभिन्न कम्पनियो के ट्रैक्टरों को विक्रय कर देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 19 ट्रैक्टर बरामद कर लिया गया है।
बताते चलेंकि राजू उर्फ इन्द्रनारायण दूबे पुत्र कालीदीन दूबे निवासी ग्राम रासलपारा थाना भीटी आदि 10 व्यक्तियो द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित सूचना दी गई थी कि ट्रैक्टर को 06 माह के एग्रीमेन्ट पर लेना व उन ट्रैक्टरों को कूटरचित दस्तावेज तैयार करके भोले भाले लोगो को बेच देना और पैसे को लेकर गायब हो जाने जैसा संगठित अपराध करीब 02 वर्षो से संचालित किया जा रहा था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना भीटी पुलिस ने मुकदमा संख्या 75/25 धारा 316(2) BNS दर्ज किया और जांच के बाद उक्त मुकदमा में धारा की बढोत्तरी करते हुए धारा 319(2), 318, 338, 336(3), 340(2), 317(2), 3(5) BNS पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमा का सफल अनावरण पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के भीटी व स्वाट/सर्विलान्स, एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा
अंतर्जनपदीय अभियुक्त सोनू यादव पुत्र हृदयराम यादव निवासी ग्राम नाहरपुर थाना तारुन जनपद अयोध्या, अनिल कुमार पुत्र दयाशंकर सिंह निवासी ग्राम मडना थाना महाराजगंज जनपद अयोध्य, राजबहादुर यादव पुत्र सालिक राम यादव निवासी मिझौड़ा थाना अहिरौली, रामचन्द्र पुत्र जवाहर निवासी ग्राम माझा सोनावा थाना हैदरगंज जिला अयोध्या, रविकान्त उर्फ रिंकू यादव पुत्र रविकान्त यादव निवासी विसम्भरपुर थाना जलालपुर को अतरौला नाऊपुर प्राइमरी स्कूल के पास के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।




