अम्बेडकरनगर: टांडा कोतवाली क्षेत्र के अकूतपुर में पिस्टल से की गोली से घायल सूरज व उसके मित्र अरविंद ने गांव के ही अजय वर्मा के खिलाफ फ़र्ज़ी मुकदमा में फंसाने की साजिश रची थी। पुलिस ने मात्र 24 घंटा में घटना का पर्दाफाश करते हुए सिर्फ निर्दोष को ही नहीं बचाया बल्कि अवैध पिस्टल सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।
टांडा कोतवाली पुलिस ने सूरज पुत्र अच्छेलाल निवासी अकूतपुर की तहरीर पर अजय वर्मा पुत्र वंशराज निवासी अकूतपुर के खिलाफ मुकदमा संख्या 132/25 धारा 109(1), 352, 324(2) व एससीएसटी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू किया तो जानलेवा हमला की कहानी परत दर परत खुलती चली गई।
एडिशनल एसपी विशाल पाण्डेय व सीओ टांडा शुभम सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेस करते हुए बताया कि मामूली झगड़ा की शिकायत अजय वर्मा द्वारा घर पर किये जाने से नाराज़ अरविंद वर्मा व सूरज ने अजय को गंभीर मुकदमा में फंसाने के उद्देश्य से योजना बना कर विशाल वर्मा से अवैध असलहा, मैगजीन व कारतूस मंगवा था, विशाल वर्मा ने लक्ष्मीनारायण वर्मा से संपर्क किया गया तो लक्ष्मी नारायण ने अरविंद वर्मा से पैसा लेकर जितेंद्र कुमार यादव उर्फ कल्लू से असलहा खरीदा गया और अरविंद वर्मा द्वारा सूरज के पेट के किनारे फायर कर झूठी कहानी बना कर अजय वर्मा को फंसाने के प्रयास किया गया था लेकिन टांडा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी व कोतवाली निरीक्षक क्राइम अनिरुद्ध प्रताप सिंह द्वारा घटना की वास्तविकता जांच कर मामले का खुलासा कर दिया गया। टांडा कोतवाली पुलिस ने अरविंद वर्मा पुत्र वंशजराज वर्मा निवासी अकूतपुर, सूरज उर्फ गब्बर निवासी अच्छेलाल निवासी अकूतपुर, विशाल वर्मा पुत्र बृजलाल वर्मा निवासी अकूतपुर, लक्ष्मी नारायण वर्मा लूटर स्व.बलभद्र प्रसाद वर्मा निवासी अकूतपुर व जितेंद्र कुमार यादव उर्फ कल्लू पुत्र पुददन लाल यादव निवासी कल्याणपुर उदनपुर थाना हंसवर को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा भी बरामद कर लिया है।
बहरहाल टांडा कोतवाली पुलिस की जांच में जानलेवा हमला की कहानी फ़र्ज़ी निकली और पुलिस की सक्रियता के कारण जहां एक निर्दोष बच गया वहीं साजिश रचने वालों को जेल भेज दिया गया।




