WhatsApp Icon

फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर गैंग पर कसा शिकंजा: मुकदमा दर्ज, मुख्य आरोपी गिरफ्तार — साथी फरार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आलापुर क्षेत्र के ढोल बजवा बाजार में मेडिकल स्टोर पर फर्जी छापेमारी करने पहुंचे नकली ड्रग इंस्पेक्टर मामले में आखिरकार पुलिस हरकत में आ गई है। 24 घंटे की चर्चाओं और सवालों के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस ने मुकदमा संख्या 48/26 बीएनएस की धारा 204 व 318(4) के तहत दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सलीम अहमद पुत्र समीम निवासी छोटी बाजार टांडा और धोधे उर्फ ताज मोहम्मद पुत्र दोस्त मोहम्मद के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि सलीम अहमद ने खुद को लखनऊ से आया ड्रग इंस्पेक्टर बताकर राज मेडिकल स्टोर पर छापेमारी का नाटक किया था। पहले प्रतिबंधित दवाओं की मांग की और फिर मुख्यमंत्री के विशेष आदेश का हवाला देते हुए लाइसेंस व कैश मेमो की जांच के नाम पर दबाव बनाया। दुकानदार की सूझबूझ से सच्चाई उजागर हुई और मौके पर एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी बाइक लेकर फरार हो गया था।
घटना के बाद यूपी-112 की टीम ने आरोपी को हिरासत में लिया था। अब आलापुर थाना पुलिस ने विधिवत मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी सलीम अहमद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार आरोपी धोधे उर्फ ताज मोहम्मद की तलाश में दबिश दी जा रही है।

आलापुर कोतवाली प्रभारी रितेश पांडेय का दावा है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद बाजार के दुकानदारों ने राहत की सांस ली है, लेकिन सवाल अब भी कायम है—क्या ऐसे फर्जी अधिकारियों के पीछे कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं?
फिलहाल पुलिस की नजर फरार आरोपी पर है और इलाके में सतर्कता बढ़ाने का दावा किया जा रहा है।

अन्य खबर

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

अम्बेडकरनगर में हर पात्र परिवार का बनेगा आयुष्मान कार्ड, डीएम ईशा प्रिया ने अफसरों को दी सख्त डेडलाइन

पर्वों से पहले सड़क पर उतरीं कप्तान प्राची सिंह, टाण्डा में पैदल मार्च कर अपराधियों को दिया सख्त संदेश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.