WhatsApp Icon

एक ही रात में तीन घरों में लाखों की चोरी होने से हड़कम्प, 20 लाख से अधिक का नुकसान

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जलालपुर कोतवाली और कटका थाना क्षेत्र के दो गांवों में बीती रात चोरों ने लाखों रुपये के नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। दोनों घटनाओं में लगभग 20 लाख रुपये से अधिक के सामान चोरी होने का अनुमान है।


पहली घटना जलालपुर थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपट्टी गांव की है। यहां दिलीप शुक्ला का पूरा परिवार छत पर सो रहा था। रात के अंधेरे में चोरों ने पहले घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ा, फिर मुख्य गेट की कुंडी तोड़कर अंदर दाखिल हुए। घर में रखी अलमारी व बक्से तोड़कर दो सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठियां और करीब पांच हजार नकद लेकर फरार हो गए।
दूसरी बड़ी वारदात कटका थाना क्षेत्र के वनपुरवा गांव में हुई। यहां मोहम्मद इसराइल के घर में चोरों ने ताला तोड़कर करीब तीन लाख नकद और लगभग 15 लाख रुपये के जेवरात समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। इसी गांव में पूर्व ब्लाक प्रमुख सूर्य नारायण शुक्ला के घर में भी चोरों ने घुसपैठ की, लेकिन अंदर केवल कपड़े मिलने के कारण बिना कुछ लिए लौट गए।
सुबह जब परिजनों को घटनाओं की जानकारी हुई तो स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह और कटका थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि घटनास्थलों का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है, जल्द ही चोरी की वारदातों का खुलासा किया जाएगा।

अन्य खबर

किछौछा उर्स में चादरपोशी के बाद बोले राममूर्ति वर्मा- हक छीनने वालों को मिले सजा, देश-दुनिया से हो ज़ालिमों का अंत

रक्तदान के ‘रियल हीरोज’ का हुआ महा सम्मान, 35 संस्थाएं और 15 श्रेष्ठ रक्तदाता बने जिले की शान

मिट्टी के घर से निकले 25 कोबरा के बच्चे, फिर सामने आया ‘नागराज’… गांव में मचा हड़कंप

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.