WhatsApp Icon

पड़ोस में पानी भरने गई किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ़्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पड़ोस में लगे हैंड पम्प से पानी भरने गई किशोरी के साथ ज़बरन मुंह काला करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
टाण्डा कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी अन्जनी कुमार गुप्ता को गिरफ़्तार कर लिया है।

गिरफ़्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि मैं बंगलौर में गाड़ियो के स्क्रैप खरीदने बेचने का काम करता हूं, माह मार्च में मैं बैगलोर से अपने घर आया था, मेरे पड़ोस में रहने वाले 15 – 16 साल की लड़की अक्सर मेरे घर पर लगे हैण्ड पम्प से पानी भरने आती रहती थी तो मै उसे किसी न किसी बहाने से छू लिया करता था। गत 24 मई को मेरे घर मे मेरे अलावा कोई नहीं था, उस दिन दोपहर करीब 03 बजे मैंने देखा कि वो लड़की अपने घर के सामने टहल रही थी, तो मैने उसे हैण्ड पम्प से पानी भरने के बहाने अपने घर पर बुलाया और अपने कमरे मे ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। जब मुझे पता चला कि मेरे ऊपर उसके पिता ने थाने में मुकदमा लिखा दिया तो मैं अपने घर से भाग गया और तीन चार दिन तक यहां वहां छिपता रहा। बुधवार को अपने ससुराल किछौछा बसखारी जाने के लिए यहां पर किसी सवारी का इंतजार कर रहा था ताकि वहां पर जाकर अपने रिश्तेदारो की मदद से लड़की के घर वालो के ऊपर समझौता करने का दबाब बनवा सकूं और अगर वो लोग पैसे से मान जाये तो पैसा देकर मामले को रफा दफा करवा दूं,लेकिन आप लोगो ने पकड़ लिया।
दुष्कर्म की घटना के बाद टाण्डा कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा संख्या 156/25 पर 65(1) बीएनएस व 3/4 पास्को एक्ट के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया था।

अन्य खबर

अलर्ट: 2:10 पर बम से उड़ाने की धमकी से प्रशासन में हड़कंप, पोस्ट ऑफिसों की सघन तलाशी

सील हुआ ‘मौत का सेंटर’, लेकिन बगल में खेल जारी: जलालपुर में कार्रवाई पर उठे दोहरे मापदंड के सवाल

दिनदहाड़े लूट की कोशिश का अंत: टाण्डा पुलिस ने शातिर सलीम को भेजा जेल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.