WhatsApp Icon

टाण्डा एसडीएम में दलबल के साथ सभी विसर्जन घाटों का निरीक्षण कर दिया कई दिशा निर्देश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जारी नवरात्र पर्व के दौरान श्रीदुर्गा पूजा पंडालों का कपाट खुलने का क्रम तेज़ हो गया है। 10 दिवसीय पर्व के उपरांत भव्य विसर्जन शोभा यात्रा निकाल कर प्रतिमाओं का परंपरागत ढंग से विसर्जन किया जाएगा।

विसर्जन घाटों को व्यवस्थित करने की ज़िम्मेदारी पूर्व को भांति प्रशासन द्वारा संभाली गई है।
टाण्डा उप जिलाधिकारी डा. शशि शेखर व तहसीलदार संतोष कुमार के साथ प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टांडा दीपक सिंह रघुवंशी द्वारा टाण्डा नगर स्थित प्रसिद्ध विसर्जन स्थल राजघाट, मुबारकपुर विसर्जन स्थल कालीघाट, प्रसिद्ध महादेवा घाट, फूलपुर घाट का औचक निरीक्षण किया गया। उक्त घाटों पर साफ सफाई, प्रकाश, गोताखोर, नाव व नाविक, बैरिकेट आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। राजघाट पर नगर पालिका को समुचित साफ सफाई, रास्ता, प्रकाश इत्यादि की व्यवस्था कराने का निर्देश भी दिया। उक्त मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल, नगर पालिका प्रशासन सहित श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति टाण्डा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

अन्य खबर

संपूर्ण समाधान दिवस बना मज़ाक: कुर्सी से गायब अफसरों का डीएम ने रोका वेतन

🔴 10 साल पुराने मंशाराम हत्याकांड में बड़ा फैसला: पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय सिंह सिपाही समेत तीन दोषी करार

कोर्ट आदेश के बाद तालाब पर वर्षों से बने अवैध पक्के निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोज़र

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.