WhatsApp Icon

दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए महासमिति ने ज्ञापित किया धन्यवाद

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति टाण्डा के पदाधिकारियों ने शारदीय नवरात्र पर दुर्गापूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न कराने के लिए डीएम एसपी सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति टाण्डा ने जिलाधिकारी अविनाश सिंह, पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ, एडिशनल एसपी पश्चिमी विशाल पांडेय सहित टाण्डा एसडीएम डॉ शशि शेखर, सीओ टाण्डा शुभम कुमार सिंह, टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी व अलीगंज थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव को श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति टाण्डा द्वारा जारी प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति टाण्डा के अध्यक्ष विशाल मांझी व महामंत्री दिनेश मौर्य ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों सहित आम नागरिकों को भी श्री दुर्गा पूजा महोत्सव में सहयोग देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। जिला स्तरीय सहित तहसील के अधिकारियों को सम्मानित करने के अवसर पर श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष विशाल मांझी, महामंत्री दिनेश मौर्य सहित सन्तोष अग्रवाल, राकेश सोनकर, दिनेश चौरसिया, विनोद मांझी, अमर शंकर वर्मा, अनिल कन्नौजिया, पवन यादव, सुरजीत मदेशिया, पंकज मांझी आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

टाण्डा में 04 मार्च को निकलेगा होली जुलूस, 02 की रात होगा होलिका दहन

टाण्डा: दहेज की आग में बुझी एक और ज़िंदगी! ससुरालियों पर हत्या का केस, पति सलाखों के पीछे

लोहिया भवन में वृहद विधिक सहायता मेगा शिविर, 32 विभागों ने लगाए स्टॉल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.