बरेली (संबाददाता कुनाल आर्य) जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने आज चौबारी श्रीराम गंगा स्थित कुष्ठ आश्रम में नागरिक सुरक्षा कोर की तरफ से आयोजित खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम में आश्रम में रह रहे लोगों को भोजन एवं कम्बल आदि का वितरण किया। उन्होंने वहां पर उपस्थित लोगों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत सिविल डिफेंस के वालंटियर को मतदान के संबंध में शपथ भी दिलाई।
डीएम ने कुष्ठ आश्रम में जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को भोजन एवं कम्बल किया भेंट
