WhatsApp Icon

जानिए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने भष्मा गाँव पहुंच कर क्यों खरीदा एक लीटर तेल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: केंद्र तथा प्रदेश की सरकारों द्वारा स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ग्रामीण आंचल कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जनपद के जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा लगातार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न महिला उद्यमियों से मिलकर उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उत्साहवर्धन किया जा रहा है।


शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा ब्लाक जलालपुर के ग्रामसभा भस्मा के जय भीम आजीविका स्वयं सहायता समूह के सहयोग से उद्यमी महिला सचिव रीना देवी द्वारा तेल पेरने वाली मशीन का संचालन करने तथा तेल निकाल कर उसका विक्रय करने की प्रक्रिया को समझा गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्वयं के लिए एक लीटर तेल खरीदते हुए उसका मूल्य संचालिका को दिया गया। स्वयं सहायता समूह की अन्य महिलाओं से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी द्वारा उनकी समस्याएं सुनी गई तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को उनके निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित उर्मिला ने सब्जी उत्पादन, रुमा ने सिलाई सेंटर चलाने, सुंदरवती ने गौपालन करने तथा गीता ने श्रंगार महल स्थापित कर आर्थिक रूप से सबल बन रही हैं। इस अवसर पर समूह की महिलाओं ने जिलाधिकारी से अपने-अपने रोजगार को बढ़ाने के लिए सरकारी तथा समूह के माध्यम से सहयोग करने की अपील की जिस पर जिलाधिकारी ने वहां मौजूद अधिकारियों को तत्काल सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए साथ ही जिलाधिकारी ने बीडीओ राम विलास राम, सहित अन्य अधिकारियों को समूह की महिला सदस्यों द्वारा एलोवेरा, ड्रैगन फ्रूट, फूलों, नई नई सब्जियों के पैदावार करने के लिए हॉर्टिकल्चर अधिकारीयो से प्रशिक्षण दिलाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर मनाने के लिए जो भी कदम जरूरी होगा उसे उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सुभाष सिंह, तहसीलदार संतोष कुमार, सचिव कमलेश रंजन, स्वयंसहायता समूह की अध्यक्षा प्रियंका, सचिव रीना, ग्राम प्रधान राकेश यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

अन्य खबर

बुजुर्ग उर्दू सहाफी सुपुर्दे खाक, उमड़ी भीड़ ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

“सुरक्षा ही सर्वोपरि”: एनटीपीसी टांडा में अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 की दमदार शुरुआत

झूठ की गोलियां, फर्जी बम धमकी और दहशत का नेटवर्क: आखिर कौन बना रहा ‘अफवाहों का वार जोन’?

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.