WhatsApp Icon

टाण्डा क्षेत्र में गोकसी, जुआ, स्मैक, गांजा कदापि बर्दास्त नहीं : दीपक सिंह रघुवंशी

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने क्षेत्र में गोकसी, जुआ, स्मैक आदि पर पूर्णतः पाबंदी लगाने की कवायद तेज कर दिया है।

मुखबिरों की मदद से लगातार दबिश देते हुए गोकसों पर कड़ी नकेल कस दिया और अब जुआ, स्मैक, गांजा आदि पर नज़र टेढ़ी कर दिया है। कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने कहा कि टाण्डा क्षेत्र में गोकसी, जुआ, स्मैक, गांजा किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
बीती रात्रि चौक घण्टाघर के आसपास कई स्थानों पर छापेमारी किया जिससे स्मैक व गांजा बेचने वालों में हड़कम्प मच गया तो दूसरी तरफ जुआड़ियों पर भी नकेल कसते हुए तीन जुवड़ियों को नगदी व ताश के पत्ते के साथ गिरफ्तार कर लिया।

टाण्डा कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए जुवड़ियों कि तश्वीर

टाण्डा कोतवाली पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर मुबारकपुर में स्थित लालता प्रसाद इण्टर कालेज से लगभग 100 मीटर की दूरी पर जुआ खेलने वालों को घेरा बंदी कर हिकमत अमली से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शमीउल्ला पुत्र हबीबउल्ला निवासी रसूलपुर मुबारकपुर, फिरोज पुत्र अजीज निवासी मुबारकपुर व अब्दुल्ला पुत्र युसुफ निवासी ताज टाकीज थाना अलीगंज शामिल है। पुलिस ने उनके कब्जे से नगदी व ताश की गद्दी बरामद किया है। टाण्डा कोतवाली पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा संख्या 114/24 पर धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 दर्ज कर कार्यवाही किया है।
चौक घण्टाघर के आसपास कई स्थानों पर स्मैक व गांजा बिकने की खास सूचना पर टाण्डा कोतवाली टीम ने जमकर छापेमारी किया जिसमें बड़ी सफलता प्राप्त हुई है जिसमें पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है।

अन्य खबर

चकमार्ग पर नाली बनाकर रास्ता किया बंद! विरोध करने पर झगड़े की धमकी, अब पीड़िता के खेत से फर्राटा भर रहे वाहन

यातायात पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! एक दिन में 598 वाहनों का चालान, पूरे जिले में चेकिंग से मचा हड़कंप

बाल विवाह के खिलाफ अम्बेडकरनगर में बड़ा अभियान! 1500 से अधिक महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च, बाल विवाह रोकने वालों का हुआ सम्मान

error: Content is protected !!