अम्बेडकरनगर: टाण्डा कोतवाली पुलिस ने अवैध चाकू के साथ जहां एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है वहीं नाबालिग बालिका को अपहरण करने वाले को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के धौराहरा निवासी मनीराम वर्मा के ईट भट्टा पर काम करने वाले झारखंड के एक परिवार की नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर अपहरण करने वाले अमरेंद्र वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
टाण्डा कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध चाकू के साथ चिंतौरा निवासी सरफ़राज़ पुत्र कुतबुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है।
बताते चलेंकि टाण्डा पुलिस ने नाबालिक बालिका के अपहरण मामले में मुकदमा संख्या 57/24 पर आईपीसी की धारा 363, 366 व एससीएसटी एक्ट के तहत आरोपी अमरेंद्र वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने बालिका को बरामद कर जहां नियमानुसार कार्यवाही का दावा किया वहीं आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।





