एक बात शेष है, औरंगजेब जैसा अखिलेश है – अमन गौतम
जब तक पृथ्वी पर मुसलमान है तब तक आतंकवाद खत्म नहीं हो सकता, हर मस्जिद में सीसीटीवी कैमरा लगा देना चाहिए जिसके कंट्रोल नज़दीकी पुलिस चौकी पर हो – अमन गौतम
अम्बेडकरनगर: धार्मिक उन्माद भड़का कर आपसी भाई चारे समाप्त कराने एवं दंगा भड़काने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर जहां मुस्लिम समाज के खिलाफ एक के बाद एक गलत पोस्ट की गई वहीं अब सपा मुखिया के फोटो के साथ खिलवाड़ करते हुए अभ्दरत टिपणी की गई जिससे नाराज़ सपा नेता द्वारा पुलिस से लिखित शिकायत करते हुए मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्यवाही की मांग की गई है।
समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष अवधेश कन्नौजिया ने अलीगंज थानाध्यक्ष को लिखित शिकायत देते हुए बताया कि अलीगंज थानाक्षेत्र के ककराही निवासी अमन गौतम द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सपा मुखिया अखिलेश यादव के चित्र को औरंगजेब के चित्र के साथ जोड़ कर अभद्र टिप्पणी किया है और अमन गौतम हिंदी में धार्मिक भड़काओ पोस्ट लिख कर दंगा भड़काने चाहता है। उक्त पोस्ट में मुस्लिम समाज के सम्बंध में गलत व भड़काने वाली बातें लिखी गई है।
अमन गौतम द्वारा कम्प्यूटर के सहारे अखिलेश यादव के चित्र से छेड़छाड़ कर आधा फ़ोटो औरंगजेब का लगा कर लिखा गया कि एक बात शेष है, औरंगजेब जैसा अखिलेश है।

अमन गौतम के फेसबुक आईडी पर भाजपा कार्यकर्ता लिखा हुआ है और उसके द्वारा गत कई दिनों से इस्लाम धर्म व मुस्लिम समाज के खिलाफ गलत टिपणी की जा रही है।

समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष अवधेश कन्नौजिया द्वारा जहां लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है वहीं सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने प्रशासन से मांग किया है कि सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास करने वाले अमन गौतम के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तर करने की मांग किया है।





