WhatsApp Icon

पारिवारिक विवाद के दौरान फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के पास स्थित आम के पेड़ में फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंचे जलालपुर कोतवाल ने पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


घटना जलालपुर कोतवाली क्षेत्र का है। ग्राम नवानगर गांव के पास स्थित एक आम के बगीचे में गांव के ही कवि विश्वकर्मा उर्फ लड्डू पुत्र राम जियावन का फांसी के फंदे से लटकता शव मिला। शव देखते ही गांव में चर्चा का विषय बन गया। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने जलालपुर कोतवाली को सूचित किया। प्रधान की सूचना पर पहुंचे जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह लटकते शव को उतार कर परिजनों के मौजूदगी में पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक नशे का आदी था। जिसको लेकर परिवार में आए दिन झगड़ा लड़ाई मारपीट होते रहती थी। बीती रात युवक के पिता से वाद विवाद हो गया था जिससे नाराज होकर सुबह घर के पास स्थित आम के पेड़ से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर। बेटे के मौत से पूरा परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

अन्य खबर

टाण्डा में 04 मार्च को निकलेगा होली जुलूस, 02 की रात होगा होलिका दहन

टाण्डा: दहेज की आग में बुझी एक और ज़िंदगी! ससुरालियों पर हत्या का केस, पति सलाखों के पीछे

लोहिया भवन में वृहद विधिक सहायता मेगा शिविर, 32 विभागों ने लगाए स्टॉल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.