अम्बेडकरनगर: विश्व विख्यात दरगाह किछौछा में सुरक्षा दृष्टि से एसपी के निर्देश पर ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया गया है। प्रथम चक्र में नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा व बसखारी थाना क्षेत्र में स्थित किछौछा दरगाह में बाहर से आने वाले व्यक्तियों को किराये पर मकान देने वाले मकान मालिकों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है तथा दूसरे चक्र में सभी होटल व मकान मालिकों को सीसीटीवी कैमरा लगवाना होगा एवं जायरीनों/श्रद्धालुओं को भी पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड भी लाना होगा। उक्त बातें पुलिस कप्तान केशव कुमार द्वारा गुरुवार को विधिवत बयान जारी कर कहा गया।
बताते चलेंकि दरगाह किछौछा में बढ़ती भीड़ के कारण सुरक्षा को लेकर पुलिस ने ब्लूप्रिंट तैयार कर रखा है। पुलिस कप्तान केशव कुमार ने गत दिनों किछौछा दरगाह का स्थलीय निरीक्षण करते हुए दरगाह के मुख्य आस्ताना पर निकासी द्वार बनाने का निर्देश भी इंतेजामिया को दिया था जिसकी प्रक्रिया जारी है।




