WhatsApp Icon

दिव्यांग का दशकों पुराना रास्ता दबंगों ने किया बन्द: पीएम आवास का मार्ग भी रोका, पुलिस ‘संज्ञान’ में बताकर चुप!

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: हंसवर थाना क्षेत्र के फिदाई गनेशपुर में दिव्यांग त्रिभुवन पुत्र बखडू के साथ कथित दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब 50 साल से चला आ रहा सार्वजनिक रास्ता पटीदार राजमन पुत्र शंकर ने जबरन बंद कर दिया। यही नहीं, त्रिभुवन को लगभग 10 वर्ष पूर्व मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का मकान भी इसी रास्ते से जुड़ा है, जिसका आवागमन बाधित हो गया है।


पीड़ित त्रिभुवन ने बताया कि उसने रास्ता रोके जाने की आशंका पर पहले ही हंसवर थाने में लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। बावजूद इसके, 5 मार्च को विपक्षी पक्ष ने कथित रूप से जबरदस्ती रास्ता बंद कर दिया।
पीड़ित त्रिभुवन का आरोप है कि दिव्यांग होने के कारण वह पहले ही जीवन की जंग लड़ रहा है, ऊपर से घर तक पहुंचने का रास्ता बंद कर दिया गया है। इससे न केवल उसका बल्कि परिवार का भी आना-जाना ठप हो गया है।
थानाध्यक्ष हंसवर से बातचीत में बताया गया कि मामला संज्ञान में है और पुलिस भेजकर रुकवाया जाएगा। हालांकि, सवाल यह उठ रहा है कि लिखित शिकायत के बावजूद रास्ता बंद कैसे हो गया? क्या प्रशासन कार्रवाई करेगा या दिव्यांग को न्याय के लिए और इंतजार करना पड़ेगा?
ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है। यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो मामला तूल पकड़ सकता है।
अब देखना यह है कि प्रशासन दबंगई पर अंकुश लगाता है या ‘संज्ञान’ की फाइलों में ही मामला दबा रह जाता है।

अन्य खबर

मेडिकल कॉलेज बना ‘बंदरों का अड्डा’! मरीजों की जान पर मंडरा रहा खतरा, बंदर पकड़ने वाली टीम की तलाश तेज

अकबरपुर जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, RPF और वन विभाग ने पूरे सम्मान के साथ कराया अंतिम संस्कार

‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे’ के बाद अम्बेडकरनगर में कांग्रेस ने खत्म किया अनिश्चितकालीन धरना, कैंडल मार्च निकाल कर दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.