WhatsApp Icon

लूटकांड का त्वरित खुलासा करने पर मित्र पुलिस को स्थानीय लोगों ने किया सम्मानित

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: औद्योगिक बुनकर नगरी टाण्डा में गत शुक्रवार की रात्रि में असलहा के बल पर हुई कपड़ा व्यापारी से लूट का शीघ्रता से पर्दाफाश करने पर स्थानीय लोगों ने सीओ टाण्डा, कोतवाली निरीक्षक टाण्डा, अलीगंज थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज को भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया।


बताते चलेंकि अलीगंज थानाक्षेत्र के टाण्डा नगर में स्थित सालार गढ़ मस्जिद के पास कपड़ा व्यापारी मो.फहद पुत्र शाहिद उर्फ गुड्डू का बैग बदमाशों द्वारा असलहा के बल पर लूट लिया गया था जिसके बाद पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ ने एडिशनल एसपी पश्चिमी विशाल पांडेय व सीओ टाण्डा शुभम कुमार के नेतृत्व में चार टीम गठित किया था। उक्त टीम द्वारा मात्र 24 घंटा में घटना का वास्तविक पर्दाफाश किया गया। घटना में शामिल अंतरप्रांतीय बदमाश से टाण्डा कोतवाली निरीक्षक संतोष कुमार सिंह व अलीगंज थानाध्यक्ष गजेंद्र विक्रम सिंह की मुठभेड़ भी हुई जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। लूटकांड की घटना का त्वरित खुलासा करने पर बुनकर नगरी टाण्डा में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्रीय लोगों द्वारा सीओ टाण्डा शुभम कुमार सिंह, टाण्डा कोतवाली निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, अलीगंज थानाध्यक्ष गजेंद्र विक्रम सिंह व कस्बा चौकी इंचार्ज नीरज कुमार को सम्मानित किया गया। उक्त मौके पर भाजपा व्यापार संगठन के जिला संयोजक प्रदीप कुमार उर्फ शंकर गुप्ता, बुनकर नेता कासिम अंसारी, फ़िरोज़ अहमद, मो.शाहिद उर्फ गुड्डू, अरशद नेहाल आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

एक झटके में उजड़ गया पूरा परिवार! डीसीएम की टक्कर ने पति-पत्नी और मासूम बेटे की ले ली जान

इंस्टाग्राम पर इमोजी पड़ा भारी! किशोर का कथित अपहरण, असलहा सटाकर जंगल में बेरहमी से पीटा

दवा लेने निकले युवक की तेज रफ्तार बाइक ने छीनी सांस, गर्भवती पत्नी पर टूटा दुखों का पहाड़

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.