WhatsApp Icon

शिवरात्रि, रमज़ान व होली आदि पर्व के मद्देनजर टाण्डा में शान्ति कमेटी की बैठक सम्पन्न

Sharing Is Caring:

अम्बेडकर नगर की सभी खबरों के लिए नीचे व्हाट्सअप जॉइन को टच कर सूचना न्यूज़ व्हाट्सएप्प चैनल फॉलो कर लें और व्हाट्सअप स्टेटस के पास चैनल को देखें।

नवागत सीओ टाण्डा शुभम कुमार ने मौजूद संभ्रांत लोगों से प्राप्त किया परिचय

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान – एडिटर इन चीफ/मान्यता प्राप्त पत्रकार) आगमी शिवरात्रि, रमज़ान व होली आदि पर्व के मद्देनजर टाण्डा तहसील सभागार में संभ्रांत स्थानीय नागरिकों के साथ शान्ति कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उपजिलाधिकारी अपरिहार्य कारणों से उपस्थित नहीं हो सके। नवागत सीओ टाण्डा शुभम कुमार ने बैठक में मौजूद लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन आपके क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ती है लेकिन चंद अराजकतत्वों के कारण माहौल खराब हो जाता है इसलिए ऐसे अराजकतत्वों की पहचान कर समय से अवगत कराएं जिससे शांति व्यवस्था बहाल रह सके। सीओ श्री शुभम ने मंच से उतर कर सभी लोगों से हाथ मिलाते हुए परिचय प्राप्त किया। उक्त बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सचिन यादव को करनी थी लेकिन अपरिहार्य कारणों से मौजूद नहीं रहे। बैठक में अपेक्षा के अनुरूप भीड़ काफी कम नज़र आई।
उक्त मौके पर टाण्डा कोतवाली निरीक्षक संतोष कुमार सिंह सहित प्रख्यात इस्लामिक धार्मिक संस्था अदारे शरैय्या मौलाना फैय्याजुद्दीन, मदरसा ऐनुल उलूम के प्रबंधक मौलाना अदील अहमद, समाजसेवी डॉक्टर इश्तियाक अहमद अंसारी, भाजपा नगर अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष अनुराग जायसवाल, हेलाल एडवोकेट, शमसाद खान, दिलीप मांझी एडवोकेट, विशाल मांझी, नवाब शबरी, दशरथ मांझी, गौतम उपाध्याय, मो.इमरान आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

जनपद की नगर पालिकाओं में सरकार की एंट्री, समर्थकों में खुशी की लहर

ईदगाहों पर नमाज़ का समय तय, नमाज़ से पहले फितरा अदा करने की अपील

ट्रक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिसिया कार्यवाही पर उठा सवाल, मामला पहुंच सकता है मुख्यमंत्री दरबार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.