WhatsApp Icon

अम्बेडकरनगर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की भरपूर उपलब्धता—अफवाहों पर प्रशासन ने लगाई ब्रेक

Sharing Is Caring:
नए DAC नंबर पर ही मिलेगी गैस डिलीवरी – डीएसओ

अम्बेडकरनगर जिले में गैस और ईंधन को लेकर किसी भी तरह की कमी या अफवाहों पर विराम लगाते हुए जिला पूर्ति अधिकारी ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। उन्होंने बताया कि जनपद में वर्तमान समय में 9044 एलपीजी गैस सिलेंडर, 1361 किलोलीटर डीजल और 1269 किलोलीटर पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, जिससे आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।


प्रशासन ने जानकारी दी कि मार्च 2026 में जिन उपभोक्ताओं ने गैस बुकिंग कराई थी और जिन्हें DAC नंबर प्राप्त हुआ था, उन्हें नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत (अप्रैल 2026) के साथ निष्क्रिय कर दिया गया है। अब गैस कंपनियों द्वारा इन उपभोक्ताओं को क्रमवार नए DAC नंबर जारी किए जा रहे हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी शिवकांत पांडेय के अनुसार जैसे ही उपभोक्ताओं को नया DAC नंबर प्राप्त होगा, संबंधित गैस एजेंसियां खुद उपभोक्ताओं से संपर्क कर उनके घर तक एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित करेंगी।
प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी उपभोक्ता को गैस एजेंसी या गोदाम जाने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही, किसी भी एजेंसी द्वारा सीधे गोदाम से गैस वितरण नहीं किया जाएगा।
अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या घबराहट में न आएं, क्योंकि जिले में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है।
जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ता केवल नया DAC नंबर प्राप्त होने के बाद ही अपनी बुकिंग के अनुरूप गैस रिफिल की डिलीवरी प्राप्त कर सकेंगे।

अन्य खबर

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

अम्बेडकरनगर में बड़ा हादसा टला! खाई में पलटने से बाल-बाल बची आजमगढ़ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस

error: Content is protected !!