अम्बेडकरनगर: सीबीएसई बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जनपद में खुशी और गर्व का माहौल बन गया है। जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने शानदार अंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे अम्बेडकरनगर को गौरवान्वित किया है। रिजल्ट सामने आते ही बधाइयों का सिलसिला तेज हो गया है और मेधावी छात्रों को सम्मानित करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
जनपद के स्कूलों में इस बार भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 95% से अधिक अंक हासिल किए, जो शिक्षा के बढ़ते स्तर और छात्रों की मेहनत को दर्शाता है।
डालिम्स एनटीपीसी टाण्डा के आयुष दूबे ने 98.4% अंक हासिल कर स्कूल में शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि मो. शायान अंसारी और तनज़ जुबैर ने 96.2% अंक पाकर दूसरा स्थान साझा किया। वहीं कास्मोपोलिटन स्कूल आसोपुर टाण्डा में सिमन फातिमा और श्रेया मिश्रा ने 97% अंक के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया, जबकि गरिमा वर्मा ने 95.4% अंक प्राप्त किए।
वेस्ट्रिज हिल्टन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दिव्यांशू ने 97.8% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, जबकि रिशू को 96% और अलीशा ज़ैनब को 92.8% अंक मिले। तक्षशिला एकेडमी अकबरपुर में मानस त्रिपाठी और अपूर्वा ने 97% अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, वहीं अनन्या गुप्ता ने 95.8% अंक प्राप्त किए।
हेरा पब्लिक स्कूल हंसवर की सारा खान ने 94.6% अंक हासिल किए, जबकि नबा सिद्दीकी 94.2% और अबु हमजा खान व मो. राशिद 94% अंक के साथ सफल रहे। रेजिडेंट स्कूल जलालपुर की मामोनी यादव ने 98.2% अंक के साथ शानदार प्रदर्शन किया, वहीं प्रखर गुप्ता ने 97.6% और आस्था यादव ने 97.2% अंक प्राप्त किए।
सेंट जेवियर्स जलालपुर की अनुष्का जायसवाल ने 94% अंक हासिल किए, जबकि प्रशांत वर्मा को 92% और मनी पाठक को 91% अंक मिले। संत कमल चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल जहांगीरगंज के मो. अज़हर ने 94.4%, मुक्ति नंदनी ने 94% और इकरा फातिमा ने 93.8% अंक प्राप्त किए।
एसडी मदर इंटरनेशनल स्कूल रामनगर के अनुभव सिंह ने 96% अंक हासिल किए, जबकि अनन्या त्रिपाठी और मो. अरसलान ने 95% अंक प्राप्त किए।
श्री कृष्णा चिल्ड्रन सेंट्रल एकेडमी रामनगर आलापुर के नवीन प्रताप ने 97.6%, शिवन्या मिश्रा ने 95.8% और श्रेया यादव ने 93.4% अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया।
टाण्डा नगर क्षेत्र निवासी सपा नेता इंजीनियर एजाज अहमद अंसारी की पुत्री असमा हनीफ ने लखनऊ के आरएलबी स्कूल शिक्षा ग्रहण करते हुए 10वीं सीबीएसई परीक्षा में 95% अंक लेकर क्षेत का नाम रौशन किया है।
रिजल्ट के बाद छात्रों के घरों में जश्न का माहौल है। अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई, वहीं शिक्षकों ने इसे छात्रों की कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया।
सूचना न्यूज़ टीम का मानना है कि अम्बेडकरनगर के इन होनहार छात्रों ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती। सही मार्गदर्शन और मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। यह परिणाम जिले के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है, जहां शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं।
(नोट: ये विशेष रिपोर्ट सूचना न्यूज़ टीम द्वारा अथक प्रयास कर तैयार की गई है, किसी तरह की त्रुटि के लिए क्षमा चाहते हैं और जिन विद्यालयों की रिपोर्ट नहीं लग सकी है, वो 8400788858 पर विद्यालय का नाम पता सहित टॉप थ्री छात्रों का नाम, प्रतिशत व फ़ोटो व्हाट्सएप्प कर दें-धन्यवाद)


