WhatsApp Icon

CAA लागू कर प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपिता को दी सच्ची श्रद्धांजलि-कपिलदेव

Sharing Is Caring:
सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now

नागरिकता संसोधन अधिनियम 2019 की सही जानकारी आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा के नेतृत्व में पूरे जनपद मर विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसका शुभारम्भ बुधवार को जिलाध्यक्ष श्री वर्मा ने टाण्डा विधान सभा क्षेत्र के सुलेमपुर गाँव से किया।

गत दिनों लोकसभा व राज्यसभा में बहुमत से पास हुए नागरिकता संसोधन बिल CAB को विधिवत कानून की मान्यता मिलने के बाद भी CAA को वापस लेने की मांगें की जा रही है जबकि सरकार का दावा है कि नागरिकता संसोधन कानून 2019 (CAA) नागरिकता प्रदान करने का कानून है जिससे किसी भारतीय की नागरिकता पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उक्त कानून को लेकर देश के विभिन्न स्थानों पर हिंसक प्रदर्शन भी हुए जिसमें डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों की मौतें भी हुई तथा हज़ारों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा भी दर्ज हुआ तथा कानून व्यवस्था को बहाल करने के लिए प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उक्त कानून के सम्बंध में फैली भ्रांतियों को दूर कर सही कानून की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा के नेतृत्व में पूरे जनपद में विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उक्त जन जागरूकता अभियान का श्री वर्मा ने विधिवत शुभारम्भ कर सुलेमपुर गाँव में लोगों से भेंट कर सीएए से संबंधित पत्र भी वितरित किया।श्री वर्मा ने कहा कि तेजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकता संसोधन कानून 2019 बना कर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के वचन को पूरा करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया है। विपक्ष पर हमला करते हुए श्री वर्मा ने कहा कि वोट की राजनीति के लिए विपक्ष आम नागरिकों में सीएए के खिलाफ भ्रांतियाँ फैला रहा है। उक्त जन जागरूकता अभियान के तहत पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह ने अकबरपुर नगर क्षेत्र के संघतिया, पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने प्रतापपुर रुपई पट्टी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने भीटी बाजार, टाण्डा नगर अध्यक्ष अनुराग जायसवाल ने पूर्व नगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता के साथ टाण्डा नगर में नागरिकता संसोधन कानून की सही जानकारी दिया।

अन्य खबर

देर रात्रि को बरियावन में हुआ भीषण सड़क हादसा – तीन लोगों की मौत की सूचना

कासगंज घटना से नाराज़ अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

कबाड़ी की सूझबूझ से बिजली विभाग से चोरी के माल के साथ चार गिरफ्तार

error: Content is protected !!