WhatsApp Icon

जिला मुख्यालय पर गरज़ा बुल्डोजर: प्रशासन ने सख्त रुख से मचा हड़कम्प

Sharing Is Caring:

अकबरपुर की सड़कों पर पुरानी तहसील से पटेलनगर तिराहे तक कब्जों का कराया गया सफाया

अम्बेडकरनगर: जिला मुख्यालय पर वर्षों से जमे अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा अभियान चलाया। अकबरपुर नगर पालिका परिषद के ईओ विशाल सारस्वत और तहसीलदार संतोष कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग, नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम ने बुल्डोजर के साथ सड़क पर उतरकर कार्रवाई की।

अभियान के तहत अकबरपुर पुरानी तहसील से पटेलनगर तिराहे तक सड़क किनारे किए गए पक्के और अस्थायी अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए गए। दुकानों के आगे बढ़ाए गए शेड, अवैध निर्माण और सड़क पर फैलाया गया सामान हटाया गया। यहां तक कि कृषि विभाग के गेट पर सड़क सीमा में किए गए कब्जे पर भी बुल्डोजर चला।

प्रशासन ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को 15 दिन पहले नोटिस जारी कर स्वयं कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई थी। समयसीमा बीतने के बाद भी अतिक्रमण न हटाने पर यह कार्रवाई की गई।

जिला मुख्यालय पर रोजाना लगने वाले जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा, जबकि आम नागरिकों ने प्रशासन की सख्ती का स्वागत किया।

अन्य खबर

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

अम्बेडकरनगर में हर पात्र परिवार का बनेगा आयुष्मान कार्ड, डीएम ईशा प्रिया ने अफसरों को दी सख्त डेडलाइन

पर्वों से पहले सड़क पर उतरीं कप्तान प्राची सिंह, टाण्डा में पैदल मार्च कर अपराधियों को दिया सख्त संदेश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.