WhatsApp Icon

डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल, उपचुनाव में भाजपा का सूपड़ा होगा साफ : विश्वनाथ पाल

Sharing Is Caring:

भाजपा नेता सचिन आज़ाद पांडेय व सपा नेता शौकत अली सिद्दीकी ने थामा बसपा का दामन

अम्बेडकरनगर: डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। किसान, छात्र, नौजवान, बेरोजगार पिछले कई वर्षों से अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है। सत्ता के मद में चूर भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाने के लिए प्रदेश में हो रहे विधानसभा के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सुपड़ा साफ होगा और सभी सीटों पर बहुजन समाज पार्टी भारी मतों से विजई होगी।


उक्त बातें बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह अशोक की अध्यक्षता में अकबरपुर बसपा कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहीं, बैठक में बहुजन समाज पार्टी के नीतियो और रीतियों में आस्था रखते हुए विधानसभा जलालपुर के निवासी पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा सचिन आजाद पांडेय के नेतृत्व में विक्रम पाल, श्याम प्रकाश मिश्रा, संजय मिश्रा, विनय पाल, आदित्य प्रताप सिंह संदेश शर्मा विशाल पांडेय, राहुल कनौजिया सहित दर्जनों लोग को बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी का झंडा थमाकर बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता सदस्यता ग्रहण कराया।
वहीं विधानसभा आलापुर से शौकत अली सिद्दीकी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी छोड़कर जूम्मू, अरमान, करीम, आरिफ, सलमान, असीम, फराज, नयाब, अजीम, आरिफ, जावेद, सैयद इमरान सहित लोगों ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
कटेहरी विधानसभा से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे संजय यादव के नेतृत्व में कइयों लोगों ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए नेताओं को अयोध्या मंडल के प्रभारी दिलीप कुमार विमल, अयोध्या मंडल प्रभारी अरविंद गौतम माला पहनकर स्वागत अभिनंदन किया।दयाराम राजभर, जिला अध्यक्ष सुनील सावंत, रामनयन निर्दोष, बलराम निषाद, जंगबहादुर, सदस्य जिला पंचायत नीरज प्रताप सिंह, सिंह, रोहित प्रजापति, जाकिर हुसैन, सचिंद्र वर्मा, छेदीराम मौर्य, राम शुभावन भारती, सुरेश निषाद, रामकुमार जयसवाल, राधेश्याम राजभर आदि उपस्थित रहे।

अन्य खबर

टाण्डा में 04 मार्च को निकलेगा होली जुलूस, 02 की रात होगा होलिका दहन

टाण्डा: दहेज की आग में बुझी एक और ज़िंदगी! ससुरालियों पर हत्या का केस, पति सलाखों के पीछे

लोहिया भवन में वृहद विधिक सहायता मेगा शिविर, 32 विभागों ने लगाए स्टॉल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.