WhatsApp Icon

भाजपा प्रत्याशी के प्रथम लोकसभा आगमन पर उमड़ा ऐतिहासिक जनसैलाब

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: भाजपा लोक सभा प्रत्याशी रितेश पाण्डेय ने स्वागत रैली में उमड़े हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश और जनजन के विकास की नीति पर आगे चलते हुए अंबेडकर नगर लोक सभा के विकास और क्षेत्र की जनता के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से कंधे से कन्धा मिलाकर कार्य करेंगे। कहा कि जिस प्रकार से भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज मेरे लोक सभा क्षेत्र में पहुंचने ऐतिहासिक स्वागत किया है उसका मैं आजीवन ऋणी रहूंगा। हम कभी अपने क्षेत्र की विकास और जन जन के साथ कार्यकर्ताओं के मान सम्मान को आंच नहीं आने देंगे।


लोक सभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, लोक सभा संयोजक अवधेश द्विवेदी ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं को ऐतिहासिक स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।
भाजपा से लोक सभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद जनपद आगमन पर सासंद रितेश पाण्डेय का लोक सभा की सीमा बाकर गंज नगर पर लोक सभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू,भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी,लोक सभा संयोजक अवधेश द्विवेदी अयोध्या भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने माला और तिलक लगा कर पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री दीपक तिवारी, मनीष मिश्र, मंटू पाण्डेय,अंशुमान सिंह,प्रमोद सिंह, सुनील चौहान, गौतम पटेल, अभिषेक कन्नौजिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं और गाड़ियों की लम्बी काफिला के साथ स्वागत किया। स्वागत के बाद भाजपा प्रत्याशी रितेश पाण्डेय भाजपा नेताओं के साथ स्वागत रथ पर सवार होकर बाकर गंज से सैकड़ों कार्यकर्ताओं और गाड़ियों की हुजूम के साथ सांसद का काफिला के साथ आगे बढ़े।जरही चौराहे पर गोसाईं गंज संयोजक दान बहादुर सिंह,प्रभारी देवेंद्र मणि त्रिपाठी,कृष्ण देव, दुर्गेश, प्रदीप सिंह,मया बाजार चौराहे पर मण्डल अध्यक्ष शत्रुघन सिंह,अवधेश पाण्डेय बदल, ब्लॉक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह,तंदौली क्रासिंग पर जिला महामंत्री अयोध्या राघवेंद्र पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष पतिराज वर्मा, तेलिया गढ़ चौराहा गोशाई गंज लोक सभा सह संयोजक राम मोहन भारती, मण्डल अध्यक्ष बीर भानु सिंह, रामबली इण्टर कालेज गेट पर चेयर मैन विजय लक्ष्मी जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष महेंद्र मिश्र, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मया राम वर्मा,मण्डल अध्यक्ष अशोक वर्मा, विनीत कुमार सिंह, पंकज सिंह, प्रसून लता सिंह,यादव नगर चौराहे पर पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू ,पूर्व जिलाध्यक्ष रमा शंकर,अनीता कमल, ज्ञानेंद्र पाण्डेय छोटे पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राना वीर सिंह, संजय सिंह, अहिरौली में विनय पाण्डेय,विपिन सिंह, अजय यादव, कटेहरी में डाक्टर राना रणधीर सिंह, अमरजीत मौर्य, तिवारीपुर में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा,विजय कन्नौजिया, संगम पाण्डेय,रुद्र प्रसाद उपाध्याय,संगम पाण्डेय,आनन्द श्रीवास्तव, अन्नवा में ब्राम्हण महासभा जिलाध्यक्ष हरि ओम तिवारी, शिव बाबा में पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,राम प्रकाश यादव, संजय निषाद निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष,चेयर मैन ओमकार गुप्ता,राजेश सिंह बबलू, ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह,दिनेश पाण्डेय, अनंत राम मिश्र,वैरमपुर बरवा में मण्डल अध्यक्ष अरविंद सिंह डिंपू, सौरभ एजेंसी पर विहिप जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय, पंकज प्रजापति, तहसील तिराहा पूर्व विधायक जय राम विमल, मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता, लोक सभा विस्तारक राकेश गुप्ता,आदर्श चौधरी,चंद्रिका प्रसाद,रिंकल सिंह, शिव पूजन राजभर,शशि द्विवेदी के स्वागत के बाद सांसद रितेश पाण्डेय का हजारों गाड़ियों और कार्यकर्ताओं के साथ काफिला सरदार वल्लभ भाई पटेल, डाक्टर राम मनोहर लोहिया और डाक्टर भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोक सभा चुनाव केंद्रीय कार्यालय पर कार्यकर्ता अभिवादन सम्मेलन और जिला भाजपा कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न भाजपा जिला पदाधिकारी और मण्डल अध्यक्ष हैं के साथ बैठक में शामिल हुए।

अन्य खबर

सिस्टम में गरीब की जान सबसे सस्ती: मासूम अंशिका की मौत पर जिला अस्पताल बना रणभूमि, पुलिस बल तैनात

कलेक्ट्रेट पर विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन: किछौछा दरगाह पर गंभीर आरोप, कानून व्यवस्था पर सवाल या कोई सियासी पटकथा!

टाण्डा चौक पर सियासी उबाल: भाजपा ने फूंका अखिलेश-राहुल का पुतला

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.