WhatsApp Icon

भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य नामित होने के बाद राम प्रकाश यादव का प्रथम जनपद आगमन पर भव्य स्वागत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य नामित होने के बाद चार बार के पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने जनपद में अपना पहला आगमन किया। इस अवसर पर जलालपुर में उनका भव्य एवं आध्यात्मिक स्वागत किया गया।


भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य नामित राम प्रकाश यादव ने जनपद आगमन पर सर्वप्रथम श्री शीतला माता मंदिर पहुंचकर माता के चरणों में शीश नवाया और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान वरिष्ठ नेता अशोक उपाध्याय, सुरेंद्र सोनी, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, संयोजक विकास निषाद, व्यापारी संगठन के जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता तथा नगर महामंत्री आनंद मिश्र ने उनके साथ पूजा में सहभागिता की। पूजन के उपरांत मंदिर परिसर में एकत्र सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय व्यापारियों एवं समर्थकों ने माल्यार्पण कर, स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। राम प्रकाश यादव का राजनीतिक सफर जनसंघ के एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुआ। कठिन परिश्रम, संगठन के प्रति निष्ठा और जनता से सीधे संवाद के बल पर उन्होंने पार्टी में एक मजबूत पहचान बनाई। वे लगातार चार बार जिलाध्यक्ष रहे हैं तथा क्षेत्रीय और प्रदेश स्तर पर पार्टी की अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में निरंतर सक्रिय सहभागिता के कारण उनकी छवि एक सच्चे जमीनी जननेता के रूप में स्थापित है। एक साधारण कार्यकर्ता से राष्ट्रीय परिषद सदस्य तक का उनका सफर पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, वरिष्ठ नेता अमरनाथ सिंह, मीसम रज़ा, विवेक पांडे, मुन्ना सिंह, सुरेश गुप्त, विनय सिंह, मानिक चंद सोनी, राजाराम मौर्य, बबलू त्रिपाठी, शिवम आर्या, राकेश गुप्ता, रामलाल निषाद, सोनू गौड, नृपेन्द्र कुशवाहा, सोनू गुप्ता, सुशील अग्रवाल, विकाश जायसवाल, रणजय सिंह, अतुल जायसवाल, सिद्धू निषाद, त्रिभुवन प्रसाद, सतनाम सिंह, रामनाथ मिश्र, सोनू शर्मा, आनंद सिंह सहित जनपद के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी एवं समस्त बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

अन्य खबर

अकबरपुर गांधी आश्रम शिक्षिका हत्याकांड का खुलासा, पति सहित सास-ससुर गिरफ्तार

यूपी सिविल सर्विसेज क्रिकेट टीम को मिला मजबूत हथियार, टांडा सब रजिस्ट्रार बने बॉलिंग कोच, दिल्ली में दिखेगा अनुभव का दम

दरगाह किछौछा में इंसानियत की मिसाल: 300 जरूरतमंदों को कंबल भेंट कर दिया सेवा भाव का संदेश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.