WhatsApp Icon

–तो क्या शक ने ली शिक्षिका की जान, पति पुलिस हिरासत में

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर जनपद के अकबरपुर स्थित गांधी आश्रम में हुई बहुचर्चित शिक्षिका सोनी सिंह हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। सोमवार को शिक्षिका का गला कटा शव गांधी आश्रम के आवासीय भवन में बने किचन से बरामद हुआ था, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।


पुलिस ने हत्या के शक में मृतका के पति भाजपा नेता उमा शंकर सिंह को हिरासत में ले लिया है। सूत्रों के अनुसार शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि पति को शक था कि बच्चे उसके नहीं हैं। इसी शक और पारिवारिक विवाद के चलते हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि घटना के समय आवासीय परिसर में कोई बाहरी व्यक्ति नजर नहीं आया, जिससे शक की सुई घर के ही सदस्य की ओर घूमी। किचन में धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या किए जाने के संकेत मिले हैं। मौके से पुलिस ने खून से सना चाकू और अन्य साक्ष्य भी कब्जे में लिए हैं। आरोपी पति उमा शंकर सिंह का कहना है कि घटना के समय वो घर पर नहीं था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान, अपर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
इस जघन्य हत्याकांड के बाद गांधी आश्रम परिसर और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

अन्य खबर

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

error: Content is protected !!